Advertisment

Monuments Built By Women: महिलाओं द्वारा निर्मित 5 भारतीय स्मारक

महिला प्रेरक: भारत में प्राचीन काल में महिला शासकों ने कई ऐसे स्मारकों की स्थापना की है जो भारत में आज भी अपनी सुन्दरता और स्ट्रकचर के लिए जाने जाते हैं। राजाओं ने बहुत सी इमारतों का निर्माण कराया वैसे ही रानियों ने भी कराये। पढ़ें इस ब्लॉग में -

author-image
New Update
5 Iconic Indian Monuments Built By Women

5 Iconic Indian Monuments Built By Women (Image Credit - HerZindagi )

Monuments Built By Women: हमारे भारत देश में बहुत से ऐसे महल मकबरे और किले मौजूद हैं जो अपनी सुन्दरता और स्ट्रक्चर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। जिनमें में ज्यादातर का निर्माण पुरुष राजाओं ने कराया है। पर क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में कई ऐसे प्रसिद्द स्मारक हैं जिनका निर्माण हमारे देश की महिला शासकों और रानियों ने करवाया है। इनमें से ज्यादातर महिला शासकों ने अपने किसी प्रियजन की याद में उन्हें श्रद्धांजलि के लिए बनवाया जो आज देश की धरोहर के रूप में उपस्थित है। इनमें से अब तक आपने कई इमारतों को एक्स्प्लोर किया होगा पर क्या आप जानते हैं कि उनका निर्माण एक महिला के द्वारा कराया गया।

Advertisment

महिला शासकों द्वारा निर्माण कराए गए 5 प्रतिष्ठित भारतीय स्मारक

1. रानी की वाव ,पाटन,गुजरात

रानी की वाव एक ऐसी धरोहर है जिसको यूनेस्को ने 2014 में विश्व धरोहर में स्थान प्रदान किया है। यह भारत की सबसे सुन्दर बावलियों में से एक है। यह गुजरात के पाटन में स्थित है इसका निर्माण सोलंकी वंश की रानी उदयमति ने अपने पति राजा श्री भीमदेव प्रथम की स्मृति में 1063 में करवाया था। सरस्वती नदी के किनारे स्थापित यह वाव बाढ़ की वजह से नदी से आने वाले कीचड से भर गया था जिसे बाद में खोदकर निकाला गया।

Advertisment

2. अहिल्या किला ,महेश्वर

यह किला मध्यप्रदेश के महेश्वर में है। अहिल्या किला बहुत ही आकर्षक पर्यटन स्थल है यह नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। इस किले को होल्कर किले के रूप में भी जाना जाता है। इस किले का निर्माण मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर ने स्वयं कराया था। यह उनका निवास स्थान था। यह किला भगवान शिव के अवतारों को समर्पित है।

3. बीबी का मकबरा, औरंगाबाद

Advertisment

बीबी का मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। इसे 17वीं शताब्दी में मुग़ल बादशाह औरंगजेब की बेगम दिलरस बानो बेगम ने बनवाया था। इस किले को ज्यादातर लोग मिनी ताजमहल के रूम में जानते हैं। क्योंकि यह स्मारक ताजमहल के जैसी दिखाई देती है। यहाँ पर दिलरस बानो बेगम की कब्र भी मौजूद है।

4. हुमायूँ का मकबरा, नई दिल्ली

मुग़ल शासन काल में बने मकबरों में हुमायूँ के मकबरे को मुख्य रूप से जाना जाता है। यह मकबरा देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद है। इस मकबरे का निर्माण सन 1569 में हुमायूँ की सबसे बड़ी बेगम हामिद बानो ने हुमायूँ के लिए करवाया था। इस मकबरे का निर्माण एक फारसी वास्तुकार मिराक मिर्जा घियास ने किया था। इसी मकबरे में ही हामिद बानो बेगम की भी कब्र मौजूद है।

5. विरुपक्ष मंदिर, पट्टादकाल

विरुपक्ष मंदिर पट्टादकाल कर्नाटक में स्थित है। इसका निर्माण 740 ईसवीं में रानी लोक महादेवी ने अपने पति राजा विक्रमादित्य द्वितीय के लिए पल्लव शासकों पर युद्ध जीतने की याद के तौर पर बनवाया था। यह मंदिर पट्टादकाल में 8वीं शदी में बना सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर को लोकेश्वर या लोकपालेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। 

Monuments Built By Women भारतीय स्मारक महिला शासकों
Advertisment