Advertisment

Historical Places: जानें भारत के प्राचीन ऐतिहासिक जगहों के नाम

blogs | ट्रेवल: भारत एक ऐसी जगह है जहां देश विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं। भारत का इतिहास इतना समृद्ध है कि देश के हर हिस्से में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक स्थान, प्राचीन किले और महल देखने को मिलते हैं।

author-image
Ayushi
New Update
Historical Places

5 Historical Places In India

5 Historical Places In India: भारत एक ऐसी जगह है जहां देश विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं। भारत का इतिहास इतना समृद्ध है कि देश के हर हिस्से में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक स्थान, प्राचीन किले और महल देखने को मिलते हैं। हर एक ऐतिहासिक स्थान के पीछे छिपी है प्यार, वीरता, ताकत और कहानियां। हर एक ऐतिहासिक जगह अलग-अलग कहानियों को दर्शाती है।

Advertisment

भारत के कुछ ऐतिहासिक जगह के नाम क्या हैं

1. ताज महल

Advertisment

ताज महल आगरा में स्थापित है। भारतीय ऐतिहासिक स्थानों में पहले नंबर पर ताज महल आता है। ताज महल को प्यार का प्रतीक भी कहा जाता है। सफेद संगमरमर से तैयार ताज महल को 1632 ईसवीं में बनाया गया था। शाहजहां ने पत्नी मुमताज महल की याद में ताज महल को बनवाया था। ताज महल को बनने में 22 साल का वक्त लगा। आज के युग में हर एक भारत के निवासी और विदेशी ताज महल को देखने के लिए जाते हैं।

2. फतेहपुर सीकरी

फतेहपुर सीकरी शहर आगरा से 40 किलोमीटर दूर है। 'मुगल शासक अकबर' के शासनकाल में शाही शहर फतेहपुर सीकरी ही मुगलों की राजधानी थी। इस शहर की पहचान वहां का बुलंद दरवाजा है। यह प्राचीन शहर 'सूफी संत सलील चिस्ती' का घर था। फतेहपुर सीकरी पूरे ऐतिहासिक जगहों से घिरा है।

Advertisment

3. खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर मध्य प्रदेश के शहर 'खजुराहो' में स्थापित है। खजुराहो मंदिर को यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में जगह मिली है। हर साल बड़ी संख्या में लोग मंदिर के दर्शन करने आते हैं। माना जाता है कि खजुराहो मंदिरों में कामुकता को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। खजुराहो मंदिर में 10 प्रतिशत मूर्तियां ही कामुक हैं बाकी कलाकृतियों में सामान्य चित्रण है।

4. सांची स्तूप

Advertisment

सांची स्तूप मध्य प्रदेश में स्थित है। सांची स्तूप भगवान बुद्ध के अवशेष रखने के लिए बने हैं और बौद्ध धर्म का पालन करने वालों के लिए सबसे धार्मिक स्थलों में से एक हैं। सांची स्तूप को शांति का ऐतिहासिक स्थान कहा जाता है। सांची स्तूप का निर्माण 3 शताब्दी में ईसा पूर्व 'सम्राट अशोक' ने करवाया था। सांची स्तूप का गुंबद कानून के पहिए को दर्शाता है। माना जाता है कि सांची स्तूप बुद्ध के जीवन और मृत्यु से आजादी के नियम का प्रतीक है।

5. कोणार्क मंदिर

गंग वंश के 'राजा नरसिम्हादेव 1' ने ओडिशा के शहर से 35 किलोमीटर दूर कोणार्क मंदिर का निर्माण करवाया था। बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थापित कोणार्क मंदिर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। कोणार्क मंदिर अपनी प्राचीन वास्तुकला के लिए पूरे दुनिया भर में मशहूर है। कोणार्क मंदिर सूर्य देव को समर्पित है।

india भारत Historical Places ऐतिहासिक जगह ताज महल आगरा
Advertisment