Advertisment

Women Fashion Designer: भारत की 5 सबसे प्रसिद्ध महिला फैशन डिजाइनर

महिला प्रेरक: महिलाएं लाइफ की रेस में पुरुषों से भी आगे निकल चुकी हैं और उन्हें बराबरी का टक्कर दे रही हैं। चाहे कोई भी फील्ड हो महिलाएं सभी फील्ड में अपना नाम और पहचान बना रही हैं। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में -

author-image
Muskan Isha
New Update
5 Famous Woman Fashion Designer

India's 5 Most Famous Woman Fashion Designers ( Image Credit - Shaadidukkaan)

Women Fahion Designer: महिलाएं लाइफ की रेस में पुरुषों से भी आगे निकल चुकी हैं और उन्हें बराबरी का टक्कर दे रही हैं। चाहे कोई सा भी फील्ड हो महिलाएं सभी फील्ड में अपना नाम और पहचान बना रही हैं। बात चाहे फिल्मों की करें या राजनीति की हर क्षेत्र में महिलाएं छाई हुई हैं। बात करते हैं फैशन की तो इस फील्ड में भी महिलाओं का अहम योगदान है। फैशन पर ही पूरी दुनिया चल रही और फैशन तो हमेशा से ही महिलाओं से जुड़ा हुआ है। आज का युग ही फैशन पर चलता है सभी स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं फैशन की दुनिया में कौन हैं वो महिलाएं जिन्होंने फैशन डिजाइनिंग में अपना बेस्ट दिया है और जो फैशन की दुनिया को चला रही हैं।

Advertisment

भारत की 5 फेमस महिला फैशन डिजाइनर

1. रितु कुमार 

रितु कुमार एक भारतीय महिला फैशन डिजाइनर हैं जिन्होंने फैशन की दुनिया में भारत की पहचान बनाई है। देश से लेकर विदेशों तक उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है। भारत की संस्कृति को नया रूप रंग देने का सारा क्रेडिट इनको ही जाता है इन्होंने भारत का नाम फैशन के मामले में विदेश तक पहुंचाया है। रितु कुमार ने अपने इस काम की शुरुवात कोलकाता से की थी और अब लोग उन्हें विदेश में भी जानते है और प्रेजेंट में उनके 70 से भी ज्यादा खुद के क्लॉथिंग स्टोर्स हैं। यह एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं।

Advertisment

2. नीता लुल्ला 

नीता लुल्ला एक जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं जिन्होंने ने 300 से भी अधिक फिल्मों के कॉस्ट्यूम और कपड़े डिजाइन किए हैं। इन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं और फैशन स्टाइल का काम किया है। इनके डिजाइन किए हुए कपड़े काफी पॉपुलर होते हैं और उनकी कीमत भी बहुत होती है। कंगना रनौत, जूही चावला, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी बड़ी फिल्मों की हस्ती नीता द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहनती हैं।

3. मसाबा गुप्ता 

Advertisment

मसाबा गुप्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी है। मसाबा गुप्ता ने सिर्फ भारत में ही नहीं भारत से बाहर भी अपनी खुद की एक पहचान बनाई है। इन्होंने फैशन वर्ल्ड में अपने हुनर से खूब नाम और फेम कमाया है और साथ ही साथ इनका नाम भारत की टॉप 5 फीमेल फैशन डिजाइनर में भी आता है।

4. अनामिका खन्ना 

अनामिका खन्ना एक रॉयल डिजाइनर हैं जिन्हे बिजनेस ऑफ फैशन के द्वारा भारतीय डिजाइनर में शामिल किया गया है। अनामिका राजस्थान की रहने वाली फेमस और जानी मानी फैशन डिजाइनर है। यह अपने रॉयल डिजाइंस के लिए ही फेमस हैं।

Advertisment

5. अनिता डोंगरे

अनिता डोंगरे भी भारत की उन महिला फैशन डिजाइनर्स में से एक हैं जिन्होंने खुद का बड़ा नाम किया है और जो बहुत ही फेमस फैशन डिजाइनर हैं। यह भारत की सबसे सफल कमर्शियल फैशन डिजाइनर मानी जाती हैं।

#Women Fahion Designer फैशन डिजाइनर फेमस महिला
Advertisment