Women Education: जानें महिलाएं को स्कूल में क्या पढ़ाना चाहिए

blog | female-motivator : शिक्षा जीवन जीने का एक अनिवार्य हिस्सा है। चाहें वह लड़का हो या लड़की हर एक को शिक्षा मिलनी चाहिए। महिलाओं के अधिकार की रक्षा में शिक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है‌

Ayushi
02 Mar 2023
Women Education: जानें महिलाएं को स्कूल में क्या पढ़ाना चाहिए Women Education: जानें महिलाएं को स्कूल में क्या पढ़ाना चाहिए

Things Women Wish To Learn From School

Things Women Wish They Should Be Taught In School : शिक्षा जीवन जीने का एक अनिवार्य हिस्सों में से एक है। चाहें वह लड़का हो या लड़की हर एक को शिक्षा मिलनी चाहिए। महिलाओं के अधिकार की रक्षा में शिक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है‌। साथ ही लिंग के आधार पर भेदभाव को रोकने में भी मदद करती है।

शिक्षा महिलाओं में जीवन के मार्ग को चुनने का अधिकार देने का पहला कदम है जिसकी वजह से वे आगे बढ़‌ सकती हैं। एक शिक्षित महिला में कौशल, सूचना, प्रतिभा और आत्मविश्वास होता है, जो उन्हें एक बेहतर मां, कर्मचारी और देश का निवासी बनाती है। महिलाएं हमारे देश की लगभग आधा हिस्सा हैं। पुरुष और महिलाएं सिक्के के दो पहलूओं की तरह हैं और साथ ही उन्हें देश के विकास में योगदान करने के समान अवसर की आवश्यकता होती है।

कौन सी शिक्षा को महिलाएं पढ़ना चाहती हैं स्कूल में

  • इनकम टैक्स की पढ़ाई : आज के युग में कंपाउंड इंटरेस्ट, क्रेडिट रेटिंग, प्राफिट और लौस और इनकम टैक्स आदि की पढ़ाई करवाना जरूरी होता है। आज के युग में हर एक चीज का टैक्स लगता है। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें नहीं पता इनकम टैक्स, कंपाउंड इंटरेस्ट जिनके कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
  • सेक्स की पढ़ाई : हर एक महिलाओं को सेक्स के बारे में स्कूल में ही बताना चाहिए ताकि उन्हें फ्यूचर में कभी भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। हर एक महिला को अपनी सेफ्टी के बारे में जानने का पूरा हक होता है।
  • गुड टच बैड टच : हर एक महिला को गुड टच बैड टच के बारे में पढ़ाना चाहिए ताकि उन्हें सही गलत का अंदाजा और समझ रहे। हर एक स्कूल में हर एक लड़की को गुड टच बैड टच के बारे में पढ़ाना चाहिए।
  • सेल्फ डिफेंस : हर एक लड़की को स्कूल से ही सेल्फ डिफेंस सिखाना चाहिए ताकि किसी भी परेशानी का वे सामना कर सकें। कभी भी कोई भी परेशानी आए वह अपना आत्मरक्षा खुद कर सकें।
  • डिजिटल जानकारी : बहुत सी महिलाएं को आज के समय में डिजिटल जानकारी नहीं होती इसलिए उन्हें स्कूल के समय से ही डिजिटल जानकारी देनी चाहिए। आज के युग में हर एक चीज डिजिटल हो गया जिसकी वजह से बहुत सी महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अगला आर्टिकल