Advertisment

Self Love: महिलाएं देना चाहती हैं खुद का साथ? अपनाएं ये टिप्स

हमारे बीच बहुत सारी ऐसी महिलाएं होती हैं जो कभी अपने लिए बोल ही नहीं पाई। उन्हें मालूम भी था कि उनके साथ गलत हो रहा है लेकिन मां-बाप ने कहा था सारी जिंदगी चुप करके निकाल देना क्योंकि महिलाएं किसी के आगे बोलते नहीं है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
yourself freepik

(Image Credit: Freepik)

Tips For Women To Stand Up For Yourself: हमारे बीच बहुत सारी ऐसी महिलाएं होती हैं जो कभी अपने लिए बोल ही नहीं पाई। उन्हें मालूम भी था कि उनके साथ गलत हो रहा है लेकिन मां-बाप ने कहा था सारी जिंदगी चुप करके निकाल देना क्योंकि महिलाएं किसी के आगे बोलते नहीं है। इसलिए उन्होंने कभी सामने से जवाब ही नहीं दिया। इस कारण ऐसी महिलाएं प्रताड़ना का शिकार होती हैं लेकिन अब बहुत हो चुका है। अब महिलाओं को खुद के बोलने पड़ेगा। आईए जानते हैं कि कैसे महिलाएं खुद के लिए खड़ी हो सकती हैं-

Advertisment

Self Love: महिलाएं देना चाहती है खुद का साथ? अपनाएं ये टिप्स

Confidence पैदा करें

सबसे पहले महिलाएं खुद के अंदर कॉन्फिडेंस पैदा करें आप जैसे भी हैं और जो भी करते हैं, उस काम में शर्म महसूस मत करें। आपको अपने हर स्टेप पर एक कॉन्फिडेंस होना चाहिए कि हां मैं जो कर रही हूं सही कर रही हूं लेकिन यह कॉन्फिडेंस गलत तरीके का नहीं होना चाहिए। आपको कभी भी खुद को गिल्ट में नहीं डालना है लेकिन लोग आपको डालेंगे। आपको कहेंगे यह क्या कर रहे हो लेकिन आपको किसी भी चीज पर ध्यान नहीं देना है।

Advertisment

भावनाओं को स्वीकार करें

हम कई बार बहुत सारी पॉजिटिव और नेगेटिव भावनाओं से गुजरते हैं। उन सभी को स्वीकार करें। इन्हें स्वीकार करने के बाद आगे बढ़े क्योंकि जब हम खुद को ही नहीं स्वीकार करते हैं तब हमारे अंदर कॉन्फिडेंस की कमी होती है। इसके कारण हम कभी खुद के साथ गलत होने पर भी बोल नहीं पाते।

जरुरतों को जानें

Advertisment

कई बार हम सबकी कुछ खास ज़रूरतें होती हैं जिन्हें हम पूरा नहीं कर पाते। जिसके कारण हमारे अंदर सेल्फ एस्टीम की कमी आ जाती है। हम बोल नहीं पाते क्योंकि हमें अपने अंदर कुछ कमी लगती है। इसलिए जरुरतों को  पहचाने और उन्हें पूरा करें। अपने अंदर एक नया आत्मविश्वास पैदा करें।

सेल्फ रिफ्लेक्शन

सेल्फ रिफ्लेक्शन भी एक बहुत अच्छी चीज है जिससे हम  भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक गतिविधियों के बारे में जानते हैं  इससे हमें पता चलता है कि हम कैसे इंसान है, क्या सोचते हैं क्या करते हैं और कैसे चीजों के ऊपर रिस्पांस करते हैं। इससे भी आपके अंदर एक कॉन्फिडेंस पैदा होगा जो आपको खुद के लिए खड़े होने में मदद करेगा।

भावनाओं को लिखें 

जर्नलिंग भी आपको खुद के लिए बोलने में मदद करेगी। आप जो भी सोचते हैं उन्हें लिखिए क्योंकि जब तक आप खुद को जानेंगे नहीं, आपको पता नहीं होगा कि मैं कौन हूं। आप अपनी वैल्यू कभी नहीं करेंगे। जर्नलिंग की मदद से आप खुद को जान सकते हैं। आपने सुना होगा, हीरे की कीमत सिर्फ ज्वारी को पता होती है। अगर आपको अपनी वैल्यू पता होगी तो आप किसी को भी खुद को हर्ट या बुरा नहीं करने देंगे।

Self love
Advertisment