Advertisment

How To Maintain Relations With Women? करें महिलाओं से अच्छी दोस्ती

author-image
एडिट
New Update

जब हम रिलेशनशिप की बात करते हैं तो लोगों की सोच ज्यादातर एक लड़के और लड़की तक ही सीमित हो जाती है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि दूसरी महिलाओं से आपकी दोस्ती या रिलेशनशिप कैसी है यह कैसी होनी चाहिए? महिलाओं से आपके अच्छे और मजबूत रिश्ते होने पर आपको इमोशनल सपोर्ट मिलती है।

Advertisment

दोस्ती एक बहुत ही खास रिश्ता होता है। दोस्तों में महिलाएं भी आती है। देखा जाए तो ज्यादातर महिलाओं की अच्छी दोस्त महिलाएं ही होती हैं। लेकिन कुछ लोग इस बात को नहीं समझते। हो सकता है कि आप दूसरी महिलाओं से अच्छा रिश्ता या दोस्ती कायम करना चाहे लेकिन आपको यह नहीं पता कि ऐसा कैसे करना है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप अपनी फीमेल दोस्तों से अच्छे रिश्ते बनाकर रख सकती हैं। 

1. संपर्क में रहना

जैसे जैसे हम बड़े होते जाते हैं हम सभी की जिंदगी में वक्त की कमी हो जाती है। लेकिन हमें इस व्यस्त जिंदगी में अपने दोस्तों को नहीं भूलना चाहिए। काम के सिलसिले में लोगों को अलग-अलग जगहों पर जाकर रहना पड़ता है। 

Advertisment

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अब उनसे अपने रिश्ते को तोड़ देंगे। जब भी आपको वक्त मिले तो आप इंटरनेट की मदद से कॉल पर एक दूसरे से बातें जरूर करें। यह आपको दूसरी महिलाओं से संपर्क में रखेगा।

2. व्हाट्सएप ग्रुप

इंटरनेट ने दुनिया के कोने कोने से लोगों को एक साथ जोड़ दिया है। यह आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप अपनी सभी फीमेल दोस्तों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लीजिए। वक्त निकालकर फोन करना सबके लिए मुमकिन नहीं लेकिन व्हाट्सएप पर जब भी आपको वक्त मिले तो आप मैसेज की मदद से बात कर सकते हैं।

Advertisment

3. मिलना जुलना

आप अपनी जिंदगी में कितने भी व्यस्त क्यों ना हो लेकिन आपको अपने दोस्तों से मिलने का वक्त जरुर निकालना चाहिए। आप उनके साथ लंच या ब्रंच के लिए बाहर किसी रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। या फिर आप किसी पार्क में कुछ समय के लिए एक साथ मिल सकते हैं। इससे आपके बीच के रिश्ते मजबूत होंगे।

4. ट्रिप पर जाना

Advertisment

बड़े होने के साथ हमारे कंधे पर काफी जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं। लेकिन यह आपका फर्ज है कि आप अपनी फीमेल दोस्तों के साथ व्यक्त बताएं और उनके साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखें। कोशिश कीजिए कि आप सब मिलकर साल में कम से कम एक बार एक ट्रिप प्लान करें जो केवल आप लोगों के लिए ही हो।

इससे आपको अपने दोस्तों और उनकी तकलीफो और खुशियों को जानने में मदद मिलेगी। 

महिलाओं के लिए महिलाओं की दोस्ती एक इमोशनल सपोर्ट होती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप दूसरी महिलाओं के साथ अपने रिश्ते को अच्छा बनाए रखें। बहुत व्यस्त होने के कारण अगर आप अपने दोस्तों या रिश्तो को वक्त नहीं दे पा रहे हैं तो ऊपर लिखी हुई टिप्स को जरूर अपनाएं।

दोस्ती
Advertisment