Women's Day 2024: ज़रूर देखें ये 5 महिला केंद्रित फिल्में, इस विमेंस डे

8 मार्च को आने वाला है, इंटरनेशनल वीमेंस डे जो कि पूरी दुनिया में वीमेनहुड को सेलिब्रेट करने को मनाया जाता है। इस दिन की खासियत पूरी दुनिया में है जब देश के अनोखें और अनजान किस्सों को भी एक दिन मिलता है सबके सामने आने को।

author-image
Ayushi Jha
New Update
Thappad

(Image source: File image)

5 Women-Centric Films To Watch This Women's Day: 8 मार्च को आने वाला है, इंटरनेशनल वीमेंस डे जो कि पूरी दुनिया में वीमेनहुड को सेलिब्रेट करने को मनाया जाता है। इस दिन की खासियत पूरी दुनिया में है जब देश के अनोखें और अनजान किस्सों को भी एक दिन मिलता है सबके सामने आने को। महिलाओं के जीवन, परेशानिया, संघर्ष और सफलता को मनाने का ये एक बहुत ही बड़ा दिन है। इस दिन का महत्व छोटे बच्चों को भी सिखाया जाता है। इस दिन पर महिलाओं को खुदके लिए भी कुछ करना चाहिए एम्पावर्ड महसूस करने की लिए फिर चाहे वो छोटी से छोटी चीज़ भी क्यों ना हो जैसे कि कोई ऐसी ही पिक्चर देखना जिसमे एक और आम महिला की जीत की और संघर्ष की कहानी हो। तो इस विमेंस डे, ज़रूर देखें ये कुछ महिला केंद्रित फिल्में। 

ज़रूर देखें ये 5 महिला केंद्रित फिल्में, इस विमेंस डे

1. Pink

Advertisment

महिलाओं के बेसिक अधिकारों में आता है कंसेंट। उनकी हां या ना में सारे जवाब होते हैं और जब कोई लड़की किसी भी चीज़ के लिए ना कह दे तो उसका मतलब ना ही होता है। इस बहुत ही मत्वपूर्ण बात को समझाने के लिए ये फिल्म ज़रूर देखें। अमिताभ बच्चन के साथ साथ तापसी पन्नू की ये फिल्म वर्थ इट होगी।  

2. English Vinglish

एक बहुत ही दिल-खुश बॉलीवुड फिल्म जो आपको किरदार के साथ इतना जोड़ देगी की आपको उसके ख़ुशी में बहुत ख़ुशी और दुःख में भी दुःख महसूस होने लगेगा, वो शशि का है। श्रीदेवी द्वारा निभाया गया ये किरदार आज भी महिला एम्पावरमेंट की एक बढ़िया मिसाल देती है। 

3. Queen

एक लड़की, बिना लड़के के भी उतनी ही खूबसूरत, सक्षम और चाही जाती है। किसी भी लड़की को खुदको ढूंढने के लिए एक लड़के के ज़रूरत नहीं होती वो भी जो उससे शादी करने से मना करदे क्यूंकि उसे उसमे कोई कमी दिखने लगती है। कंगना की ये पिक्चर आपको ज़रूर हसएगी, रुलायेगी लेकिन खुदपर भरोसा करना सिखाएगी। 

4. Gangubhai Kathiawadi

Advertisment

सेक्स वर्कर की ज़िन्दगी में कितने ही तरह से परेशानिया होते हैं, तनाव होता है, हुमिलिएशन होता है और जो इससे भी ऊपर उठकर उन लाखों की आवाज़ बन जाते हैं, उनका नाम याद किया जाता है। अलिअ भट्ट गंगूबाई के किरदार में आज भी याद की जाती है। 

5. Mimi

एक माँ होना कितना मुश्किल है, ये कहानी उस बात को अच्छे से दिखती है। अपना बच्चा ना होते हुए भी कोंख में पल रहे से लगाव हो जाता है और भारतीय माओं का दिल कितना बड़ा होता है, ये कृति सेनन का किरदार बहुत अच्छे से निभाती है। 

queen Women's Day अलिअ भट्ट