/hindi/media/media_files/fHrkhP8wkGJOKUPB1fvj.png)
Ram Navami 2025 Special: राम नवमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत-उपवास रखने के साथ-साथ विशेष पूजा-अर्चना और भोग-प्रसाद का आयोजन किया जाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस राम नवमी 2025 पर कौन-कौन से पारंपरिक व्यंजन बनाए जाएं, तो ये 5 विशेष व्यंजन आपकी रसोई में ज़रूर शामिल होने चाहिए।
Ram Navami के अवसर पर ज़रूर बनाएं ये 5 भोग जो प्रसाद में सबसे खास हैं
1. पंजीरी और पंचामृत
राम नवमी पर सबसे महत्वपूर्ण भोग पंजीरी और पंचामृत होता है। पंजीरी देसी घी, आटा, ड्राई फ्रूट्स और शक्कर से बनाई जाती है, जो पोषण से भरपूर होती है। वहीं, पंचामृत दूध, दही, शहद, घी और तुलसी पत्तों से तैयार किया जाता है और इसे भगवान को अर्पित करने के बाद प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। कब है रामनवमी
2. हलवा और पूरी
इस दिन प्रसाद में हलवा और पूरी का विशेष स्थान होता है। सूजी या गेहूं के आटे से बने हलवे को देसी घी और मेवों के साथ तैयार किया जाता है, जो स्वाद में बेहद लाजवाब होता है। साथ में गर्मागर्म पूड़ियां बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है।
3. खीर
राम नवमी जैसे खास अवसर पर खीर का प्रसाद अवश्य बनाया जाता है। दूध, चावल, शक्कर और ड्राई फ्रूट्स से बनी यह खीर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पवित्रता का भी प्रतीक मानी जाती है।
4. खोवा की मिठाई
अगर आप कुछ खास और पारंपरिक मिठाई बनाना चाहते हैं, तो खोवा (मावा) की मिठाई एक बेहतरीन विकल्प है। खोवा को शक्कर और घी के साथ मिलाकर इसे विभिन्न प्रकार की मिठाइयों जैसे पेड़ा, बर्फी या लड्डू के रूप में तैयार किया जा सकता है। चैत्र नवरात्रि और रामनवमी
5. काले चने
राम नवमी के भोग में काले चने का विशेष महत्व होता है। इन्हें उबालकर और हल्के मसालों के साथ भूनकर तैयार किया जाता है। कई जगहों पर इसे हलवा-पूड़ी के साथ प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।