/hindi/media/media_files/2025/04/17/gr4AgMKdGzr1AfYfao6n.png)
Photograph: (Freepik)
Good Friday 2025: ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे महत्वपूर्ण धार्मिक दिनों में से एक है। यह दिन यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने की याद में मनाया जाता है। इस दिन को बहुत ही पवित्र माना जाता है और पूरे विश्व भर में यह दिन मनाया जाता है। इस साल यानि 2025 में गुड फ्राइडे 18 अप्रैल, 2025 को मनाया जा रहा है। इसके साथ ही 20 अप्रैल, 2025 को Easter आ रहा है और उसके ठीक 2 दिन पहले गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। चलिए इसके इतिहास और महत्ता के बारे में जानते हैं-
Good Friday 2025: चलिए जानते हैं इसका इतिहास क्या है और ईसाई लोग इस दिन को कैसे मनाते हैं?
गुड फ्राइडे का इतिहास क्या है
गुड फ्राइडे, को "Holy Friday" भी कहा जाता है। ईसाई धर्म में इसका बहुत महत्व है। हर साल इस दिन को यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने और उनकी मृत्यु की याद में मनाया जाता है। यह ईस्टर संडे से 2 दिन पहले यानी शुक्रवार को मनाया जाता है और इस बार यह 18 अप्रैल, 2025 को मनाया जाएगा। इसके साथ ही ईस्टर 20 अप्रैल, 2025 को आ रहा है।
इस दिन को लोग इस तरीके से याद करते हैं कि कैसे यीशु मसीह ने लोगों और इंसानियत की भलाई के लिए खुद को कष्ट दिया और इतना बड़ा बलिदान दे दिया। बाइबिल में New Testament बताते हैं कि यीशु को रोमन गवर्नर पिलातुस के आदेश पर क्रूस पर चढ़ाया गया। उनकी मृत्यु दोपहर 3 बजे हुई, और जोसेफ अरिमथिया ने उन्हें दफनाया।
यीशु मसीह को दी गई सजा सबसे गंभीर अपराधों के लिए आरक्षित सजा थी। यीशु मसीह को बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया गया उन्हें सड़कों पर लकड़ी का क्रॉस उठाकर लेकर जाने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद उन्हें सूली पर चढ़ाकर उनके हाथों aur पैरों को कीलों से ठोंक दिया गया। यह माना जाता है कि क्रॉस पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
कैसे मनाया जाता है?
गुड फ्राइडे (शुभ शुक्रवार) को विश्व भर में ईसाई यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाते हैं। यह उनके लिए खुशी का दिन नहीं है। इस दिन लोग वैश्विक स्तर पर प्रार्थना करते हैं। इसके साथ ही बहुत सारे लोग "क्रूस की पूजा" (कैथोलिक), और "स्टेशन्स ऑफ द क्रूस" करते हैं। क्रूस या यीशु की मूर्तियों के साथ जुलूस भी निकाला जाता हैबहुत सारे ईसाई लोग इस दिन दान भी करते हैं।