Advertisment

5 Best Love Shows On Amazon Prime: इन लव शो को जरुर देखें

author-image
New Update

कभी-कभी हमें कॉमेडी, थ्रिलर और प्रेरणादायक सीरीज से हटकर कुछ ऐसा देखने का मन होता है जो हमारा मूड अच्छा कर दे। लेकिन अधिकतर लोग अपना वक्त यह सोचने और जांचने में ही बता देते हैं कि वह कौन से शो देखें जिसमें उन्हें इन चीजों से कुछ अलग मिल जाए।

Advertisment

क्या आपका लव या रोमांटिक शो देखने का मन तो नहीं हो रहा है। क्योंकि कभी-कभी अच्छा महसूस करने के लिए हमें केवल एक रोमांटिक टीवी शो देखने की जरूरत होती है। अब सोचिए मत और अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखिए कुछ ऐसे रोमांटिक शो जो आपका दिन बना देंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ रोमांटिक शोज़ के बारे में जिन्हें आपको सबसे पहले देखना चाहिए।

अमेजॉन प्राइम वीडियो के 5 बेस्ट रोमांटिक शो -

1. मॉडर्न लव

Advertisment

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला यह शो लव के अलग-अलग प्रकार की बात करता है। यह दिखाता है कि किस तरह प्यार का कोई निश्चित रूप, जगह या शर्त नहीं होती है। यह शो सबसे पहले अंग्रेजी में बना था जिसमें अन्ने हाथावे, देव पटेल और टीना फे ने काम किया है। यह शो हिंदी भाषा में भी बन चुका है जिसके दो भाग हैं मॉडर्न लव मुंबई और मॉडर्न लव हैदराबाद।

2. Catastrophe

यह शो एक ऐसे कपल के बारे में है जो केवल एक रात के स्टैंड की वजह से ही एक रिलेशनशिप में बंध जाते हैं। वे दोनों एक बच्चे के पेरेंट्स भी है। Sharon Horgan और rob delany ने इस शो में मुख्य भूमिका निभाई है और इस शो को दोनों ने मिलकर बनाया है। यह शो लव और कॉमेडी का एक ऐसा मेल है जो बहुत ही असली प्रतीत होता है।

Advertisment

3. वन मिसिसिपी

नोटारो का यह शो उसी की असली जिंदगी की कहानी पर आधारित है। नोटारो ने अपना एक बहुत ही अलग वर्जन प्ले किया है। इस शो में आपको कॉमेडी और मजाक से लेकर उसकी उसके परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ रिलेशनशिप की जर्नी देखने को मिलेगी। नोटारो इस शो की को राइटर भी है।

4. फ्लीबैग

Advertisment

फ्लीबैग शो में pheobe waller bridge ने अहम भूमिका निभाई है। वह फ्लीबैग की भूमिका निभा रही हैं जो लंदन में रहने वाली एक महिला है और अपने साथ हुए एक हादसे से रिकवर होने की कोशिश कर रही है।

वह अपने छोटे से बिजनेस के साथ साथ अपने परिवार के साथ अपनी रिलेशनशिप पर भी काम कर रही है। उसके परिवार में उसकी बहन, पिता और उनके पिता की नई पत्नी है।

5. फॉरेवर

यह शो एक कपल के बारे में है जो शादीशुदा है और अपनी जिंदगी साधारण तरीके से जी रहे हैं। लेकिन उनकी जिंदगियों में अचानक से एक बदलाव आता है जो उनके प्यार की परीक्षा लेता है। इस शो का केवल एक ही सीजन है लेकिन यह अमेजॉन प्राइम वीडियो सबसे अच्छे और अलग ओरिजिनल प्रोग्राम में से एक है।

लव स्टोरी
Advertisment