Advertisment

Shows To Watch If You Like Anupama: अनुपमा फैंस के लिए शो रेकमेंडेशन

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update

अनुपमा इस समय भारतीय टेलीविजन की लीडिंग शो में से एक है। इसे सबसे ज़्यादा फेमिनिस्ट और प्रोग्रेसिव शो भी कहा गया है। अगर आप अनुपमा के फैन हैं, तो आपको यह शोज भी पसंद आ सकती हैं।

Advertisment

अनुपमा फैंस के लिए शो रेकमेंडेशन - 

1. बैरिस्टर बाबू

बोंदिता, एक पूर्व बाल वधू, अपने प्रगतिशील पति के समर्थन से बैरिस्टर बन जाती है। शिक्षित और सशक्त, वह अपने निजी जीवन में बाधाओं से निपटने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों का सामना करती है। शो टीवी पर आना बंद हो गई है, पर आप इसे वूट पर देख सकते हैं।

Advertisment

2. पटियाला बेब्स

शो एक माँ बेटी के जोड़े के बारे में है। शो की लीड परिधि शर्मा और अशनूर कौर हैं। बबीता, एक पटियाला में रहने वाली गृहणी को अपने लंदन में रहने वाले पति के अवैध संबंध के बारे में पता चलता है, और वह अपनी बेटी मिनी के साथ ससुराल छोड़ने का निर्णय लेती है। मिनी एक टीनेजर लड़की है जो अपनी माँ का पूरा साथ देती है और मदद करती है। 

वह अपनी माँ से कहती है, “तूने मुझे चलना सिखाया था, अब मई तुझे उड़ना सिखाऊंगी”। बबीता के जीवन के हर संघर्ष में वह अपना वडा निभाती है। बबीता और मिनी ‘पटियाला बेब्स’ नाम की एक कैटरिंग सर्विस खोलते हैं।

Advertisment

शो में कई ज़रूरी मुद्दे उठाए गए, जैसे की एक तलाकशुदा औरत को घर किराय पर लेने में समस्या, बच्चों की मेंटल हेल्थ, मिडल एज में प्यार, औरत के लिए अपनी पहचान बनाना, सेक्सुअल हरस्मेंट, इत्यादि। शो सोनी पर आती थी, और अब सोनी लिव और एम् एक्स प्लेयर पर अवेलेबल है।

3. ये रिश्ता क्या कहलाता है 

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बहुत ही लम्बे समय से चल रही शो है, जिसमें पहले हिना खान मेन लिड थी। उनकी किरदार अक्षरा अपने ससुराल, पति नैतिक, और दो बच्चे इस शो के प्लाट के ज़रूरी हिस्से थे, पर यह एक बड़ी, उदयपुर में रहने वाली जॉइंट फॅमिली की कहानी है।

Advertisment

अक्षरा की बेटी नायरा और कार्तिक की लव स्टोरी और संघर्षों को दिखाया गया है। इस समय तीसरे जेनरेशन, यानी नायरा और कार्तिक के बच्चों की कहानी दिखाई जा रही है। शो स्टार प्लस और हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

4. जोधा अख़बार 

हलाकि यह एक पुराणी शो है, आज भी ज़ी 5 की सबसे ज़्यादा देखि जाने वाली शो में से एक है। जैसा की नाम से समझ आता है, कहानी मुग़ल बादशाह अकबर और उनकी राजपूत बेगम जोधा की कहानी है। शो के कुछ हिस्से ऐतिहासिक रूप से सही नहीं है, पर यह बहुत सारे ऐसे समस्याओ को दर्शाता है जो आज भी हमारे समाज में मौजूद है, जैसे की बाल विवाह(लॉकडाउन के समय बढ़ गया), घरेलु हिंसा, बेटे की चाह में बेटी को नापसंद करना, सेक्सुअल हैरेसमेंट, धर्म और जाती के नाम पर भेद भाव, आदि।

Advertisment

5. कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी एरिका फर्नांडिस, शहीर शेख और सुप्रिया पिलगाओंकर की 3 सीज़न वाली शो है। शो सोनी लिव पर अवेलेबल है। कहानी एक आमिर बिज़नेसमैन, देव, की है, जिसने एक बहुत ही संघर्षों से भरी ज़िन्दगी जी। वह अपनी माँ से बहुत प्यार करता है, और उनके संघर्षों के कारण उन्हें आराम की ज़िन्दगी देना चाहता है। 

देव की माँ, ईश्वरी एक स्वीट सी औरत है और हमें बहुत हंसाती भी है, मगर अपने बेटे को लेकर पोसेसिव हो जाती है। देव को डॉ सोनाक्षी बोस, उनकी माँ की न्यूट्रिशनिस्ट से प्यार हो जाता है, और वे शादी कर लेते हैं। कहानी बहुत ही फेमिनिस्ट और प्रोग्रेसिव है, मगर लोगों के संघर्षों को भी नहीं भूलता है। तीनों सीज़न बहुत ही रियलिस्टिक हैं।

entertainment
Advertisment