Advertisment

Hit Films Of 2022 On OTT: watchlist में ऐड करें गहराइयां जैसी फिल्में

अगर आप भी फिल्में देखने के शौकीन है और अपनी वॉच लिस्ट तैयार करने के लिए सुपरहिट फिल्मों की तलाश में है तो यह रही 2022 की हिट फिल्में। यह सभी फिल्में ओटीटी पर मौजूद है। दीपिका पादुकोण की गहराइयों से लेकर यामी गौतम की ए थर्सडे ओटीटी पर सुपरहिट रही हैं।

Advertisment

ओटीटी पर सबसे ज़्यादा देखे जाने और रिव्यू के आधार पर हम आपके लिए लेकर आए हैं बेस्ट सुपरहिट फ़िल्मों की पूरी लिस्ट। अब आपको कहीं जानें की ज़रूरत नहीं है। बस लिस्ट में ऊपर से नीचे तक एक के बाद एक फिल्में देखते जाइए।

2022 की ओटीटी हिट फिल्में -

1.A Thursday

Advertisment

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट रिलीज होने वाली फिल्म में से एक है ए थर्सडे। इस फिल्म में यामी गौतम ने लीड रोल निभाया है। यह फ़िल्म ओटीटी की ओरिजिनल फिल्म में से एक है जिसे सबसे ज्यादा देखा गया है। इसे 2 करोड़ 55 लाख लोगों ने देखा है और अपने पॉजिटिव रिव्यू भी दिए हैं। यह फिल्म Disney Plus hotstar पर रिलीज़ हुई है।

2. Gehraiyan

दीपिका पादुकोण की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म शकुन बत्रा द्वारा डायरेक्ट की गई है। यह 11 फरवरी 2022 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। यह सबसे हिट ओटीटी ओरिजिनल फिल्मों में से एक है। शकुन बत्रा की दूसरी फिल्मों की तरह ही इस फिल्म में भी उन्होंने रिलेशनशिप और भावनाओं पर खुलकर विचार रखे हैं।

Advertisment

3. Kaun Pravin tambe

यह एक हिंदी स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर प्रवीण तांबे की जिंदगी पर आधारित है। इस फ़िल्म में श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में हैं और उन्होंने प्रवीन तांबे का किरदार निभाया है। यह फिल्म 1 अप्रैल 2022 को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर जयप्रद देसाई है।

4. Jalsa

Advertisment

जलसा 2022 की हिट ओटीटी फिल्मों में से एक है। यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसे सुरेश त्रिवेदी ने डायरेक्ट किया है। इस फ़िल्म में विद्या बालन और शेफाली शाह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 18 मार्च 2022 को अमेजॉन प्राइम वीडियो रिलीज हुई थी।

5. Sharma ji namkin

शर्मा जी नमकीन 31 मार्च 2022 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें ऋषि कपूर में मुख्य भूमिका निभाई है। 30 अप्रैल 2020 को गुजर जाने के बाद ऋषि कपूर की जगह परेश रावल ने ली और तितुलर का किरदार निभाया। इस फिल्म में आपको एक किरदार में दो चेहरे देखने को मिलेंगे।

6. Dasvi 

यह एक सोशल कॉमेडी फ़िल्म है। इसमें अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमृत कौर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल 2022 को नेटफ्लिक्स और जिओसिनेमा पर रिलीज हुई थी।

#entertainment
Advertisment