Advertisment

OTT Releases: जनवरी 2024 में OTT प्लेटफार्म पे आने वालें 6 बेहतरीन शोज

नया साल अपने आगमन पर है, साथ ही नए साल में आने वालें हैं बहुत सारे नए शोज और फिल्मे। जनवरी से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। अलग-अलग कास्ट, थ्रिलिंग स्टोरी लाइन और उत्साह से भर देने वाले यह शोज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत पॉपुलर होते हैं।

author-image
Shruti
New Update
(Image Credit - Youtube)

(Image Credit - Youtube)

Top shows to release on OTT in January 2024 : नया साल अपने आगमन पर है, साथ ही नए साल में आने वालें हैं बहुत सारे नए शोज और फिल्मे। जनवरी से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। रोमांचक और नए-नए शोज वापस दर्शकों का दिल जीतने के लिए आने वाले हैं। अलग-अलग कास्ट, थ्रिलिंग स्टोरी लाइन और उत्साह से भर देने वाले यह शोज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत पॉपुलर होते हैं। आईए जानते हैं जनवरी 2024 में आने वालें 6 बेहतरीन शोज

Advertisment

जनवरी 2024 में OTT प्लेटफार्म पे आने वालें 6 बेहतरीन शोज

1. इंडियन पुलिस फोर्स

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह सीरीज सबके उत्सुकता का केंद्र बनी हुई है। रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स पहले ही बहुत लोकप्रिय है। अब इसमें एक नई एंट्री होने वाली है सिद्धार्थ मल्होत्रा की। इन्हीं के साथ और भी तमाम मशहूर चेहरे आपको इसमें देखने को मिलेंगे। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय लीड रोल में हैं। 19 जनवरी को आने वाली इस सीरीज में एक डेंजर बैकग्राउंड दिखाया गया है। कैसे यह पुलिस फोर्स बम ब्लास्ट को रोकती है और लोगों को बचाती है इसे दिखाया गया है। इसके पहले सीजन में 7 एपिसोड्स होंगे।

Advertisment

2. किलर सूप

नए साल में आने वाली यह एक रोमांचक सीरीज है। इसमें मनोज बाजपेई और कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। यह एक टैलेंटलेस शेफ की कहानी पर बेस्ड है जो कि जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहता है। लेकिन जिंदगी क्या-क्या ट्विस्ट और टर्न लेती है यह देखने वाली चीज होगी। यह जनवरी 11 को ओटीटी पर आएगी।

3. कर्मा कॉलिंग

Advertisment

रुचि नारायण द्वारा निर्देशित कर्मा कॉलिंग अमेरिकन ड्रामा सीरीज रिवेंज का भारतीय एडॉप्शन है। इसके लीड रोल में रवीना टंडन और वरुण सूद देखने को मिलेंगे। यह कहानी एक ग्लैमरस बैकग्राउंड रखती है। साथ ही आपको ले चलती है एक रोमांचक सफर पर। यह सीरीज आपको एक रोलर कोस्टर का अनुभव देगी।

4. फूल मी वंस 

जनवरी 2024 में आने वाली फुल मी वंस भी एक रोमांचक सीरीज है। इसमें माया स्टर्न नामक एक विधवा मां को दिखाया गया है। वह अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए अपने घर में कैमरा लगाती है। बाद में उस कैमरा में अपने पति की फुटेज पाती है। इसे तब से लग रहा था कि इसका पति मर चुका है परन्तु ऐसा नहीं होता। अब आगे क्या होगा और इसकी कहानी क्या-क्या मोड लेगी, यह देखना अत्यंत रोमांचक होगा।

Advertisment

5. मास्टर ऑफ़ द यूनिवर्स : रिवोल्यूशन

यदि आपको साइंस में बहुत रूचि है और स्काई-फाई मूवी देखना आपको अत्यंत प्रिय है, तो यह सीरीज कभी मिस ना करें। इसमें तरह-तरह के स्काई-फाई साइंस है और विज्ञान से जुड़ी ही कहानी दिखाई गई है। यह जनवरी 25 को ओटीटी पर आएगी।

6. ब्वॉय स्वॉलोज द यूनिवर्स

ट्रेंट डाल्टन के ऐतिहासिक बेस्ट सेलिंग नौवल पर बेस्ड यह सीरीज एक लड़के के बारे में है। जो कि अपनी फैमिली को एक साथ जोड़ के रखता है 1980 के ब्रिस्बेन में। यह भी एक रोमांचक सीरीज है, जो आपको बहुत से ऊंचे-नीचे सफर पर लेकर जाएगी। इसमें कई बड़े नाम जैसे ली टाइगर हेली, गस बेल, पीटर फान, फेलिक्स कैमरन इत्यादि हैं।

OTT 2024 January 2024
Advertisment