What To Watch In The Weekend? फिल्म और शो के 7 सुपर विकल्प आपके लिए

author-image
Monika Pundir
New Update

वीकेंड आ रहा है और हम सब वीकेंड के प्लान बनाने में जुट गए होंगे। यह ब्लॉग उनके लिए है जो वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए वॉचलिस्ट बना रहे हैं। वीकेंड पर देखने के लिए कुछ अच्छे मूवीज और शार्ट शोज जानने के लिए आगे पढ़ें।

वीकेंड पर देखने के लिए 10 सुपर चॉइस:

1. क्वींस गैम्बिट

Advertisment

यह एक अंग्रेजी शो है, पर हिंदी सहित कई भाषा में डब किया गया है। यह एक चेस के चैंपियन महिला खिलाडी के बारे में है। यह उसकी पूरी कहानी बताता है। शो प्रेडिक्टेबल नहीं है, और काफी रोमांचक है। इसमें कई ज़रूरी टॉपिक्स भी दर्शाए गए हैं, जैसे की सुब्स्टेन्स अब्यूस और ड्रग अडिक्शन, पुरुषों के फिल्ड में महिला को जगह बनाना कितनी मुश्किल हो सकती है, आदि। यह एक लिमिटेड सीरीज़ है जिससे आप 2 दिन में ख़तम कर सकते हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

2. जब वे मेट  

यह एक पुराणी लेकिन मज़ेदार फिल्म है जिससे आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं। इसे एक आल-टाइम फील गुड फिल्म कहा जाता है, क्योंकि आप इसे जितनी बार देखें, आपको पसंद आएगी।

3. आरण्यक 

यह एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज़ है, और रवीना टेंडन की ओटीटी में पहली कदम है। शो में रवीना एक पुलिस ऑफिसर है जो अपने काम को ट्रेडिशनल औरत के रोल से ज़्यादा अहमियत देती है। वह और उसका कॉलीग क्लूज़ की मदद से केस को सॉल्व करते हैं।

4. आर्या 

Advertisment

सुष्मिता सेन की आर्या एक ऐसी औरत की कहानी है जिसके साधारण औरतों जैसे सपने हैं- अच्छा घर, प्यार करने वाला पति और बच्चे, यानि एक सुखी परिवार। पर उसके पति के अचानक मृत्यु के कारण आर्या की पर्सनालिटी पूरी तरह बदल जाती है। उसे परिवार के बिज़नेस में शामिल होना पड़ता है, और उसके सामने कुछ राज़ खुलते हैं।

5. मेजर 

मेजर फिल्म एक बायोपिक है, जो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी बताता है। उनके बचपन से लेकर 2008 के टेररिस्ट हमले में उनकी वीरता की कहानी तक इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में अदिवि सेष, प्रकाश राज और शोभिता धूलिपाला प्रमुख किरदार निभा रहे हैं।

6. गंगूबाई काठियावाड़ी 

गंगूबाई काठियावाड़ी पिछले कई हफ्तों से नेटफ्लिक्स के टॉप 10 मोस्ट वाच्ड फिल्मों की लिस्ट में जगह बना रही है। यह भारत के अलावा भी कई देशों में फेमस हो रही है। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखि है, तो ज़रूर देखें। 

Advertisment

फिल्म की मुख्य किरदार गंगूबाई, आलिया भट्ट द्वारा निभाई गई है।इसे एक बायोपिक कहा जा सकता है जो असली गंगूबाई के संघर्षों का वर्णन करती है। भारत में सेक्स वर्कर्स की दशा पर भी यह अच्छी फिल्म है, और यह प्रेरणात्मक भी कही जा सकती है। गंगूबाई के साहस से हम सब कुछ सीख सकते हैं।

7. अनेक 

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म अनेक, नॉर्थ ईस्ट (उत्तर-पूर्वी) भारत में टेंशन के समय में सेट है। एक अंडर कवर एजेंट को शांति के लिए बातचीत और नेगोशिएशन के लिए भेजा जाता है। उनका सामना एक मेहनती बॉक्सर से होता है जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए अपनी लड़ाई लड़ रही है। फिल्म के अन्य अभिनेताओं में से मनोज पाहवा और कुमुद मिश्रा भी है।