Advertisment

Who Is Urfi Javed? टेलीविजन की अभिनेत्री अतरंगी कपड़ों के लिए फेमस

author-image
Swati Bundela
New Update
Urfi Javed Slut Shamed

उर्फी जावेद ने उसके बाद उन्होंने मेरी दुर्गा, बेपनाह और पंच बीट जैसे धारावाहिक में किरदार निभाते हुए नज़र आई। परंतु उन्हें सबसे अधिक पहचान बिग बॉस ओटीटी से मिली। 

Advertisment

बिग बॉस कार्यक्रम में उन्हें अपने एक अलग अंदाज के लिए जाना गया। खासकर के उनके ड्रेसिंग सेंस और अलग तरह की स्टाइलिंग के लिए जाना गया।  वहां से निकलने के बाद ऊर्फी जावेद एक जाना माना नाम बन गई। आज वह किसी पहचान की मोहोताज नही है। वह आज भी अपने एक अलग अंदाज के लिए ही जानी जाती है। 

उर्फी का शुरुआती जीवन  

उर्फी का जन्म 15 अक्तूबर 1997 में भारत के उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा सिटी मोंटेसरी विद्यायल से प्राप्त की। आगे की शिक्षा उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने अपने कॉलेज में मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने जीवन के शुरुआती दौर में वे मीडिया में जाना चाहती थी परंतु उनका झुकाव एक्टिंग की तरफ ज़्यादा हो गया। उन्होंने काफी कम उम्र में ही अभिनेत्री बनने का फैसला किया और मुंबई आ गई। 

Advertisment

उर्फी जावेद का परिवार 

 उर्फी के परिवार में उनकी मां, उनके पिता, और उनकी दो बहने है। हालांकि अब उनके पिता उनके साथ नही रहते। वे लोग कई साल पहले अलग हो गए थे। अपने एक इंटरव्यू में उर्फी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताया था। एक छोटी सी गलतफहमी की वज़ह से उनका परिवार बिखर गया। उन्होंने कई साल मानसिक प्रताड़ना भी झेली। उनके पिता ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस सदमे से बाहर निकले में उन्हें काफी वक्त लगा। उसके बाद वे मुंबई आ गई जहां उन्होंने अपने काम पर ध्यान दिया। लगातार लोगो के दफ्तर के चक्कर काटने के बाद उन्हें सफलता हासिल हुई। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा। 

उर्फी का अलग अंदाज़ 

Advertisment

उर्फी अपने अलग अंदाज़ और पहनावे के लिए जानी जाती हैं। उन्हें जो अच्छा लगता है वो वही पहनती है। कई लोग उनके इस पहनावे को पसंद करते है और कई लोग इसकी निंदा भी करते है। उर्फी बिना किसी की सोच की परवाह किए वही करती है जो उन्हें सही लगता है। वह अपने हर पहनावे में ग्लैमरस लगती है। वह अपने बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहती है। वह अपनी राय देने से कभी पीछे नहीं हटती है। वह समाज के द्वारा बनाए गए नियम को नही मानती। अपनी मर्जी से जिंदगी जीना ही उनका एक मकसद है।  मीडिया से बात करने का भी उनका एक अलग अंदाज़ है।

Urfi Javed Entertarinment
Advertisment