Digital Payment: क्या ऑनलाइन पेमेंट हमारे लिए लाभकारी है ?

आजकल के समय में ऑनलाइन पेमेंट बहुत प्रचलित है। इंटरनेट के विकास के साथ फाइनेंस को एक नया पहलू मिला है। इसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग और UPI शामिल होते हैं।

author-image
Sneha yadav
New Update
Internet Banking

(Image credit: pinterest)

BenefitsofOnlinePaymentsinModernFinance: टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ गई है कि यह हमारी जिंदगी के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करती है। वैसे ही फाइनेंस के लेन देन में भी टेक्नोलॉजी का स्टार बढ़ते जा रहा है। अब के समय में सभी के पास ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा है। ऑनलाइन पेमेंट का मतलब होता है किसी भी फाइनेंस का लेनदेन जब हम इंटरनेट की मदद से करते हैं। इसका इस्तेमाल व्यक्तिगत, व्यावसायिक, और सरकारी लेन-देन के लिए किया जाता है। इसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट,और UPI जैसी विभिन्न तकनीकों का उपयोग किया जाता है। यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं ऑनलाइन पेमेंट हमारे लिए लाभकारी कैसे हो सकता है?

ऑनलाइन पेमेंट के 5 लाभ

1.सुविधा

Advertisment

ऑनलाइन पेमेंट एक ऐसी सुविधा है जो 24 घंटे और 7 दिन चलती रहती है। आप कहीं भी किसी भी चीज का भुगतान कर सकते हैं चाहे वह बिल पेमेंट करना हो या फिर शॉपिंग करना क्यों नहीं हो। यूजर अपने सुविधा के अनुसार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, और UPI का इस्तेमाल कर सकता है।

2.समय की बचत 

ऑनलाइन पेमेंट की मदद से आप कभी भी कोई भी पेमेंट कर सकते हैं। बैंक या काउंटर पेमेंट के मुकाबले ऑनलाइन पेमेंट मिंटो में हो जाता है इससे हमारा समय भी बचाता है और काम भी प्रभावित ढंग से हो जाता है। बहुत सी ऐसी ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म है जिसमें एलॉटमेंट बिल की सुविधा होती है उसकी मदद से कोई भी बिल अपने नियमित टाइम पर हो जाता है।

3. सिक्योरिटी 

ऑनलाइन पेमेंट में सुरक्षा बहुत उच्च होती है। इसमें कुछ सुरक्षा प्रोटोकॉल होते हैं जैसे कि SSL और OTP जो एक बहुत स्ट्रॉन्ग प्रोटोकॉल होता है। यह यूजर को किसी भी स्कैम से बचाने में मदद करता है। ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम में फ्रॉड डिटेक्टिव टेक्नोलॉजी भी शामिल होती है जिससे स्कैम का पता चल जाता है।

4. मनी मैनेजमेंट 

Advertisment

ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म की मदद से उपभोक्ता के पास उनके खर्च और सेविंग्स के पूरे रिकॉर्ड रहते हैं। उन्हें फ्यूचर में बजट बनाने में यह बहुत फायदेमंद साबित होता है। कई पेमेंट एप्लिकेशन्स में एनलिटिक्स और रिपोर्टिंग फीचर्स होते हैं, जो उपभोक्ताओं को उनके खर्चों का विश्लेषण करने और बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करते हैं।

5. ऑनलाइन शॉपिंग  

आज के दौर में ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग बहुत ऊंचाई पर है। ऑनलाइन शॉपिंग करना किसे नहीं पसंद। ऑनलाइन शॉपिंग करने से समय की बचत होती है। अगर हम ऑनलाइन शॉपिंग में ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो हमें एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलता है। इससे ऑर्डर प्रोसेसिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

finance UPI