Advertisment

घर पर अपनी फिटनेस जर्नी शुरू करने के लिए 5 व्यायाम

ब्लॉग | फिटनेस : जो लोग अपनी फिटनेस का सफर शुरु  करना चाहते है, उन्हें ज़्यादातर यह गलतफैमी होती है की, आप फिट सिर्फ जिम जाके ही होसकते हो, लेकिन ऐसा नहीं है।  आप अपनी शुरुआत अपने घर से भी कर सकते हो। 

author-image
Ayushi Jha
New Update
fitness at home(pixabay)

(Image credits: pixabay)

5 Exercises To Begin Your Fitness Journey At Home: अक्सर हम फिट होने के लिए मन तो बना लेते है लेकिन जब जिम जाने की बारी आती है तो हिचकिचाहट होती है। जो लोग अपनी फिटनेस का सफर शुरु करना चाहते है, उन्हें ज़्यादातर यह गलतफैमी होती है की, आप फिट सिर्फ जिम जाके ही होसकते हो, लेकिन ऐसा नहीं है। आप अपनी शुरुआत अपने घर से भी कर सकते हो। 

Advertisment

घर पर अपनी फिटनेस यात्रा शुरू करने के लिए 5 व्यायाम

1. दौरने जाए 

फिटनेस जर्नी  में सबसे पहले आपको अपने स्टैमिना पे काम करना होता है।  इसके लिए आप शुरआत में कुछ समय दौरने की आदत डाले। धीरे धीरे आप अपने दूरी और समय को बढ़ाये। आपको डे १ से आगे के हफ्तों में फ़र्क़ समझ आएगा।  

Advertisment

2. स्क्वाट्स 

शुरआत के हफ्तों में , आप 10 स्क्वाट्स मारे।  यह करते वक़्त अपने पोस्चर का ध्यान ज़रुरु रखे।  सही गाइडेंस के लिए आप कोई यूट्यूब वीडियो  की भी मदद ले सकते है।  हर हफ्ते आप अपने स्क्वाट्स सेट्स के काउंट 5-10 के बीच बढ़ाते जाए।  

3. प्लान्क 

Advertisment

प्लांक्स दिखने में सरल ,लेकिन थोड़े मुश्किल होते है शुरुआत में।  यह आपके कोर को और मसल्स को मज़बूत बनाते है। शुरुआती दिनों में ३० सेकंड के सेट्स करने की कोशिश करे। धीरे धीरे उसका समय बढ़ाये।  

4. जंपिंग जैक्स 

जंपिंग जैक्स एक बहुत ही मज़ेदार व्यायाम है।  अपने अंदर के बच्चे को उछालने कूदने को मौका दे।  यह व्यायाम आपकी स्टैमिना बढ़ने का  काम करती है। शुरू के हफ्तों में आप १० जंपिंग जैक्स ज़रूर करे और सावधानी से करे। इस व्यायाम को सुबह सुबह करने के बोहोत फायदे है। आगे के समय में आप इसे स्क्वाट्स के साथ मिलाकर भी कर सकते है।  

5. पुशअप्स

आपके फिटनेस जर्नी के शुरुआत में पुशअप्स आपको थोड़ा मुश्किल लग सकता है लेकिन , प्रैक्टिस से आप उसे ज़रूर हासिल कर पाओगे। शुरुआत के हफ़्तों के लिए आप १० पुशअप्स कर सकते हो। अगर आपसे वो न हो तो आप यूट्यूब की मदद ज़रूर ले। ध्यान रखे की आप खुदको चोट न पहुचाये।  आगे के समय में आप अपने सेट्स की मात्रा बढ़ा सकते है। 

व्यायाम Fitness Journey फिटनेस जर्नी दौरने
Advertisment