Advertisment

Changing Weather: बदलते मौसम में कैसे रखें शरीर का ख़याल

फिटनेस/ ब्लॉग : अकसर बदलते मौसम में हम अपने शरीर को इग्नोर करते हुए अपने मन की पहले चलाते हैं या सुनते हैं। यही से स्थितियां बिगड़नी शुरू हो जाती हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
बदलते मौसम

बदलते मौसम में ख़ुद का रखें ख़याल

Changing Weather: मौसम बदल रहा है। जब गर्मी-ठंड या ठंड-गरम का मौसम होता है उसे बदलता मौसम कहते हैं। अकसर मौसम के बदलने में शरीर में बहुत-सी समस्याएं पैदा हो जाती है। ऐसा इसलिए कि हमारा शरीर मौसम के अनुकूल नहीं ढल पाता या समय लेता है। ऐसे में हमें बहुत-सी चीज़ों का ध्यान रखना होता है। अपने शरीर का विशेष ख़याल करना होता है।

Advertisment

बदलते मौसम में कैसे ध्यान रखें

वसंत ऋतु बदलते मौसम की एक ऋतु है। इस समय ठंड धीरे-धीरे जा रही होती है और गर्मी धीरे-धीरे आ रही होती है। इस बदलते मौसम में हमें पहनने-ओढ़ने और खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना होता है। आइए जानें बदलते मौसम में अपना कैसे ध्यान रखें :-

Advertisment

ठंड-गरम

कुछ भी ठंड-गरम करने से बचें। यानि की कभी ठंडा खा रहें हैं और अगले ही पहल गरम। ऐसा इसलिए कि हमारा शरीर बदलते मौसम में ख़ुद बहुत मेहनत कर रहा होता है मौसम से जूझने के लिए ऐसे में अगर हम भी अपने शरीर के साथ खिलवाड़ करते हैं तो स्थितियां बिगड़ने लग जाती हैं। हमें सर्दी-ज़ुकाम हो जाता है, जिससे हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ऐसे में ज़रूरी है शरीर का तापमान नियंत्रित रखें।

कपड़े सही पहने

Advertisment

अकसर बदलते हुए मौसम में न केवल हमारा शरीर बल्कि हम भी असमंजस की स्थिति में होते हैं। हमें समझ नहीं आ रहा होता है कि हम क्या पहनें। ठंड लग रही है तो कपड़े ज़्यादा पहन लिए और गर्मी है तो कपड़े कम पहने। ये ही समस्याओं की जड़ बनती है। ऐसे में ज़रूरी है कि कपड़ों का विशेष ध्यान रखें। फुल बाहोंं के कपड़ें पहने जिससे बाहरी हवा आसानी से शरीर पर अटैक न करे। 

एसी-ब्लोअर

बहुत बार बदलते मौसम में हमें अगर गर्मी लग रही होती है या ठंड लग रही होती है तो उस हिसाब से हम अपने उपकरण चला लेते हैं। यानि के ठंड जा रही है और गर्मी आ रही है, हमें गर्मी लग रही है तो हमने चटपट एसी ऑन कर दिया। जी हां, यहीं से समस्याएं पैदा होती हैं। इस तरह बदलते मौसम में तुरंत चीज़ें आन-ऑफ़ कर उनका आनंद लेना हमारे शरीर को भारी पड़ जाता है। सर्दी-ज़ुकाम यहीं से शुरू हो जाता है। ऐसे में ज़रूरी है ये आदत छोड़ें। 

Advertisment

खाना-पीना

हमें बदलते मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। कुछ भी ऐसा नहीं खाना है जो हमारे शरीर के सिस्टम को डिस्टर्ब कर दे। यानि आयुर्वेद के हिसाब से हमारे शरीर में कुछ भी ऐसा न जाए जो शरीर के वात, पित्त और कफ जैसे तत्वों को नुकसान पहुंचाएं। इस समय मौसमी फल और सब्ज़ियों का सेवन और ताज़ा फल के जूसों का प्रयोग करना चाहिए। अनावश्यक ज़्यादा ठंडा या ज़्यादा गरम का प्रयोग करने से बचना चाहिए। नॉर्मल टैम्परेचर में नॉर्मल तरह से चीज़ों का सेवन करना है।

इस तरह आप अपने शरीर को बदलते मौसम में बचा सकते हैं। बदलते मौसम में शरीर का ध्यान न रखने से शरीर में बुख़ार या सर्दी-जु़काम जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं जिनसे दिनचर्या प्रभावित होती है।

Changing Weather बदलते मौसम मौसम सर्दी-ज़ुकाम
Advertisment