Advertisment

Fitness Tips: कमर दर्द से आराम दिलाएंगे ये योगासन

योग का हमारे शरीर के लिए काफी विशेष महत्व है। योग न केवल शारीरिक अपितु मानसिक रूप से भी हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। विभिन्न प्रकार के योग हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों को ठीक करते हैं।

author-image
Kanak Joshi
New Update
Yoga day

(File image) Fitness Tips

These Yogasanas Will Give Relief From Back Pain: योग का हमारे शरीर के लिए काफी विशेष महत्व है। योग न केवल शारीरिक अपितु मानसिक रूप से भी हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। विभिन्न प्रकार के योग हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों को ठीक करते हैं तो ऐसे ही आज हम जैन प्रचलित बीमारी कमर दर्द की बीमारी से जुड़े हुए योगासन लेकर आए हैं जो आपकी कमर दर्द को ठीक करने में सहायक होंगे। कमर दर्द एक आम समस्या है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं या जिनकी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधि कम होती है। योगासन न केवल शरीर को लचीला बनाते हैं, बल्कि तनाव और दर्द को भी कम करने में मदद करते हैं। 

Advertisment

कमर दर्द से आराम दिलाएंगे ये योगासन

1. भुजंगासन (Cobra Pose)

विधि:

Advertisment
  • पेट के बल लेट जाएं और पैर को सीधा रखें।
  • अपने दोनों हाथों को कंधों के पास रखें और कोहनियों को पास रखें।
  • सांस भरते हुए अपने सिर और छाती को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।
  • अपनी कोहनियों को सीधा रखें और कंधों को पीछे की ओर खींचें।
  • कुछ सेकंड इस मुद्रा में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए वापस आ जाएं।

 2. बालासन (Child's Pose)

विधि:

Advertisment
  • घुटनों के बल बैठें और पैर पीछे की ओर फैलाएं।
  • धीरे-धीरे अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं और माथे को जमीन पर रखें।
  • अपने दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं या फिर पीछे की ओर रखें।
  • इस मुद्रा में कुछ देर रहें और गहरी सांस लें।

3. सेतु बंधासन (Bridge Pose)

विधि:

Advertisment
  • पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ें।
  • अपने पैरों को कूल्हों के पास लाएं और हाथों को शरीर के पास रखें।
  • सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं।
  • इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रहें और फिर धीरे-धीरे वापस आ जाएं।

4. अर्ध मत्स्येन्द्रासन (Half Lord of the Fishes Pose)

विधि:

Advertisment
  • जमीन पर बैठकर एक पैर को सीधा रखें और दूसरे पैर को मोड़कर उसे सीधा पैर के बाहर रखें।
  • अपनी पीठ सीधी रखें और विपरीत हाथ को मोड़े हुए घुटने पर रखें।
  • दूसरे हाथ को पीछे रखें और अपनी रीढ़ को मरोड़ते हुए सिर को पीछे की ओर मोड़ें।
  • कुछ सेकंड तक इस मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे वापस आ जाएं।

5. मर्कटासन (Spinal Twist Pose)

विधि:

Advertisment
  • पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को मोड़ें।
  • धीरे-धीरे अपने पैरों को एक तरफ झुकाएं और सिर को विपरीत दिशा में घुमाएं।
  • कुछ सेकंड तक इस मुद्रा में रहें और फिर दूसरी तरफ इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
fitness Yoga Fitness And Health Health Benefit Of Yoga
Advertisment