Advertisment

Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान करने योग्य योग आसन

प्रेगनेंसी हर महिला के लिए एक खूबसूरत और अनूठा एहसास होता है। ऐसे समय में उनकी देखभाल, समर्थन, और सकारात्मक माहौल बहुत महत्वपूर्ण हैं जो मां और बच्चे के स्वास्थ्य और आसान डिलीवरी के लिए उचित हो सकता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Pregnancy (freepik)

Image Source: Pregnancy (freepik)

Yoga Asanas To Perform During Pregnancy: प्रेगनेंसी हर महिला के लिए एक खूबसूरत और अनूठा एहसास होता है। ऐसे समय में उनकी देखभाल, समर्थन, और सकारात्मक माहौल बहुत महत्वपूर्ण हैं जो मां और बच्चे के स्वास्थ्य और आसान डिलीवरी के लिए उचित हो सकता है। नियमित चेकअप और सही आहार के साथ साथ महिलाओं को योग अभ्यास करना भी उचित माना गया है, लेकिन सुरक्षित तरीके से। डॉक्टर से सलाह लेकर, महिलाएं प्रेगनेंसी योग अभ्यास कर सकती है।

Advertisment

गर्भावस्था के दौरान करने योग्य योग आसन

1. तितली आसन 

गर्भवती महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक योग आसन हो सकता है। तितली आसन का अभ्यास करने से कई लाभ हो सकते हैं। यह आसन पेल्विस एरिया को सुधारने में मदद करता है साथ ही हिप्‍स, थाई के अंदरूनी हिस्‍सा, पीठ, और पैर के मसल्‍स में खिंचाव को कम करने का कार्य कर सकता है। साथ ही, यह स्‍ट्रेस को दूर करने में भी सहायक हो सकता है और पाचन तथा पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।

Advertisment

2. ताड़ासन

ताड़ासन प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह के शारीरिक और मानसिक फायदे प्रदान कर सकता है। इसके माध्यम से रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है, जिससे बैक पेन की समस्या से राहत मिल सकती है, और सही रक्त संचार के कारण शारीरिक सुधार हो सकता है। हाथों की मांसपेशियों को मजबूत करना भी एक अन्य महत्वपूर्ण फायदा हो सकता है। 

3. बद्धकोणासन

Advertisment

प्रेगनेंसी में बद्धकोणासन एक सुरक्षित योग आसन हो सकता है। यह आसन पेल्विस और हिप्स की स्थिति में सुधार करता हैं जिससे गर्भावस्था के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसे करने से कमर को आराम मिल सकता है और उसमें स्ट्रेचिंग हो सकती है, जिससे कमर की मांसपेशियाँ मजबूत हो सकती हैं। यह आसन सांस को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और ध्यान को बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है।

4. सुखासन

सुखासन गर्भवती महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और आसान योगासन है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है। सुखासन ना केवल गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी लाभकारी है। सुखासन करने से शरीर में रक्त का प्रवाह भी बढ़ता है व शरीर में लचीलापन भी आता है।

Advertisment

5. बज्रासन 

बज्रासन करने से पेट को आराम मिलता है, जिससे गर्भाशय में दबाव कम होता है। इस आसन से गर्भाशय में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ सकता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के सही विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह आसन गर्भावस्था के दौरान होने वाली सुस्ती और थकान को कम कर सकता है। बज्रासन विशेषकर सिजेरियन सिर्जरी के बाद महिलाओं के लिए एक सुरक्षित आसन हो सकता है, जो शारीरिक आराम प्रदान करता है।

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

Pregnancy योग Yoga Asanas
Advertisment