Advertisment

Yoga Benefits on Health: योग करने के 7 फ़ायदे

हम सबने कभी न कभी योग ज़रूर किया है पर क्या हम नियमित रूप से योग कर पाते हैं? योग को जब नियमित और नियंत्रित होकर करते हैं तब योग अपना असर दिखाता है. आइए जाने इस फिटनेस ब्लॉग में योग के फ़ायदे।

author-image
Prabha Joshi
12 Jan 2023
Yoga Benefits on Health: योग करने के 7 फ़ायदे

Yoga

Yoga Benefits on Health: भारत में प्राचीन काल से ही योग करने की परंपरा रही है और योग का बहुत महत्व है। हमारे धर्मग्रंथों और उपनिषदों में योग पर बहुत चर्चा की गई है। योग किसी जाती , क्षेत्र, धर्म अथवा समुदाय आदि से संबंध नहीं रखता। ये एक कला है, एक क्रिया है। योग को किसी भी जगह का कोई भी प्राणी कर सकता है।

Advertisment

योग करने के दौरान तन, मन, भावना और ऊर्जा के स्तर पर काम किया जाता है। अपने तन, मन, भावना और ऊर्जा पर नियंत्रित कर हम योग के जरिए इन्हे कंट्रोल कर सकते हैं। शास्त्रों में जो प्रमुख योग के प्रकार बताएं हैं, वे हैं–क्रिया योग, कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग।

क्रिया योग : इसको करने के दौरान शरीर की ऊर्जा का प्रयोग होता है।

कर्म योग : इसको करने के दौरान शरीर का प्रयोग होता है।

भक्ति योग : इसको करने के दौरान भावना का प्रयोग होता है।

ज्ञान योग : इसको करने के दौरान मन और बुद्धि का प्रयोग होता है।

Advertisment

योग करना हम शुरू तो कर लेते हैं पर उसे नियमित नहीं कर पाते। इससे योग का प्रभाव ख़त्म हो जाता है। योग को हमें नियमित और नियंत्रित होकर करना होता है। योग करने के दौरान हमारे शरीर को जो लाभ मिलता है वो है :

  1. मन और बुद्धि में नियंत्रण : बहुत बार ऐसा होता है, हम जीवन के किसी ऐसे मोड़ में आ जाते हैं, जहाँ क्या करें समझ नहीं आ पात। ऐसे में योग को करने से हम नियंत्रित हो जाते हैं और अपना काम सफल कर पाते हैं।
  2. तनाव दूर करता है : जल्दी-ग़ुस्सा आ जाना, दूसरे की बात न सुनना, छोटी-छोटी बात में झगड़ पड़ना आदि तनाव के लक्षण हैं। योग करने से इन लक्षणों में सुधर होता है। हम नियंत्रित होते हैं।
  3. रक्त का संचार करता है : जब हम नियमित रूप से योग करते हैं तो हमारे रक्त संचार का एक फ्लो बना रहता है। तनाव और बेवजह की चिंताओं में उलझे रहने से हमारे शरीर के रक्त संचार पर असर पड़ता है जिससे बीमारियां होती हैं। योग रक्त संचार को नियंत्रित करता है।
  4.  गंभीर बीमारियों से दिलाता है निजात : कई बार शरीर में ऐसी बीमारियां लग जाती हैं जिन्हे ठीक करना मुश्किल हो जाता है। योग के जरिए इन बीमारियों को कुछ हद तक ठीक किया जा सकता है।
  5. वज़न कम करता है : क्यूंकि योग करने से हम तन और मन में विजय पा लेते हैं, ऐसे में अपने आप हमारा शरीर सही पोस्चर में आ जाता है और वज़न नियंत्रित होता है।
  6. चेहरे में तेज लाता है : नियमित रूप से योग करने वाले व्यक्ति के चेहरे में रौनक रहती है। योग से चेहरे में चमक रहती है।
  7. शारीरिक मज़बूती देता है : योग करने से मांसपेशियां लचीली होती हैं, शारीरिक विकास होता है और शरीर मज़बूत बनता है। इस तरह योग की महत्ता को समझते हुए हम योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं और उसका प्रभाव देख सकते हैं. 
image widget
Advertisment
Advertisment