Advertisment

Mumbai Street Food: बड़ा पाव, मिसल पाव सहित जानें मुंबई के स्ट्रीट फूड

फ़ूड: अगर आपको अच्छा और स्वादिष्ट खाना पसंद है तो मुंबई आपके लिए एक दम बेस्ट जगहों में से एक है। आप सब मुंबई जाकर बहुत सारी प्रसिद्ध जगह तो ज़रूर घूमे होंगे। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
05 Apr 2023
Mumbai Street Food: बड़ा पाव, मिसल पाव सहित जानें मुंबई के स्ट्रीट फूड

Best Street Food In Mumbai

Mumbai Street Food: आप सभी तो जानते ही होंगे कि मुंबई को सपनों का नगरी कहा जाता है।मुंबई का नाम सुनते ही लोगो के दिमाग में आते होंगे कुछ बातें जैसे कि वहां की लोकल ट्रेन की खचाखाच भीड़, वहां की बारिश, ऑडिशन देते हुए लोग और सबसे अहम चीज़ वहां के स्ट्रीट फूड जो कि काफी फेमस हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई शहर की बात ही निराली है। अगर आपको अच्छा और स्वादिष्ट खाना पसंद है तो मुंबई आपके लिए एक दम बेस्ट जगहों में से एक है। आप सब मुंबई जाकर बहुत सारी प्रसिद्ध जगह तो ज़रूर घूमे होंगे लेकिन वहां के स्ट्रीट फ़ूड भी काफी प्रसिद्ध है आप सबको ज़रूर चखने चाहिए। आइए तो जानते है कि मुंबई के बेस्ट स्ट्रीट फूड क्या हैं 

Advertisment

क्या हैं मुंबई के सबसे बेस्ट स्ट्रीट फूड 

जानिए मुंबई के 5 बेस्ट स्ट्रीट फूड के नाम :-

1. वड़ा पाव

Advertisment

मुंबई के नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले वड़ा पाव आता है। इसे इंडियन बर्गर भी कहा जाता है।इसकी खुशबू ही इतनी लाजवाब होते है तो जब आप खाएंगे तो बस खाते ही रह जाएंगे। ये वहां की बेस्ट स्ट्रीट फूड में से एक है। अगर आप मुंबई जाएं तो इसे जरूर खाएं।

2. मिसल पाव

यह वहां की दूसरी फेमस स्ट्रीट फूड है। जो आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। पाव के साथ और भी एक बहुत ही मसालेदार व्यंजन मिसल पाव है, इसे फर्सन के साथ खाया जाता है। यह बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

Advertisment

3. अंडा पाव

मुंबई में लोग पाव के सेवन से काफी स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं ये उस में से एक है। बहुत ही अनोखे और स्वादिष्ट तरीके से अंडे को मसालेदार तरीके से बनाते है। यह भी बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप मुंबई जाएं तो यह जरूर खायें।

4. पानी पूरी 

Advertisment

यहां की पानी पूरी बहुत फेमस है। यह चौपाटी पर निश्चित ही मिल जाती है। पानी पूरी के साथ ही भेल पूरी, सेव पूरी, दही पूरी भी बहुत प्रसिद्ध है। लोग बड़े ही आनंद से इसको चटकारे लेकर खाते है, आप मुंबई जाएं तो पानी पूरी का भी जरूर मजा लें।

5. भज्जी पाव

मुंबई में बटाटा भज्जी काफी पॉपुलर है। यह आलू और बेसन से बनती है, इसे डीप फ्राई किया जाता है।इसके अलावा प्याज भज्जी, पालक भज्जी और मूग की भज्जी भी मिलती है। पाव में चटनी लगाकर इसे सर्व किया जाता है। यह बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है।

Advertisment
Advertisment