/hindi/media/media_files/2025/03/05/VvFATO3IN1fEKT8sIYfZ.png)
Photographs: (Plantsouk, plantsguru, garedngram, Amazon)
5 Seasonal Fruits Of March And April: मार्च-अप्रैल का महीना बदलते मौसम का समय होता है, जब ठंड कम होने लगती है और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। इस समय शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो उसे एनर्जी दें और इम्यूनिटी बढ़ाएं। फल प्राकृतिक रूप से आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और मौसम के अनुरूप शरीर को फायदे पहुंचाते हैं। आइये जानते हैं 5 मौसम फल जो मार्च-अप्रैल में खाने से स्वास्थ्य को लाभ मिलते हैं।
पांच मौसमी फल जो मार्च-अप्रैल में खाने चाहिए
1. बेर
बेर एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जो मार्च-अप्रैल में आसानी से उपलब्ध होता है। यह विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और त्वचा स्वस्थ बनी रहती है। बेर का सेवन न सिर्फ ताजगी देता है, बल्कि यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है।
2. इमली
इमली खट्टी-मीठी होती है और यह गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक प्रदान करती है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इमली का सेवन पाचन क्रिया को ठीक रखता है और पेट की समस्याओं से बचाव करता है। गर्मी के मौसम में इमली का पना पीना या इसे खाने में शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
3. अंगूर
अंगूर एक स्वादिष्ट फल है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं। अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा, अंगूर का सेवन त्वचा की चमक बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है।
4. संतरा
संतरा विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है और यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। यह बॉडी में फ्रेशनेस और एनर्जी लाता है, जिससे गर्मी में होने वाली थकान दूर होती है। संतरा खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इसके अलावा, यह ब्लड प्रेसर को संतुलित रखने में भी मदद करता है।
5. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी एक स्वादिष्ट और पोषक फल है, जो मार्च-अप्रैल में भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को इन्फेक्शन से बचाते हैं। यह स्किन को ग्लोइंग और हार्ट को हेल्दी रखने में सहायक होता है। स्ट्रॉबेरी खाना दिमागी सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।