5 Foods To Eat After Labor: मां बनने के बाद सबसे पहले खाएं ये फूड

author-image
New Update

 महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान ही बहुत सारी चीजों की प्लानिंग कर लेती हैं। जैसे कि वे अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगी, उसे कब, क्या और कैसे खिलाएंगी, प्रेगनेंसी के बाद अपनी स्किन का ध्यान कैसे रखेंगी, आदि। मैं समझती हूं कि मदरहुड आपसे आपके पहले आपके बच्चे की जरूरतों को पूरा करने की उम्मीद करता है।

Advertisment

लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि आप अपने बारे में सोच भी नहीं सकती। जिंदगी की इस मैराथन को जीतने के बाद कोई भी महिला अच्छे खाने की उम्मीद कर सकती है। एक बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला को रानी की तरह खाना चाहिए। जिससे उसे सही पोषण मिले और खुशी भी। डाइटिशियन महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद कुछ फूड खाने की सलाह देते हैं।

लेबर के बाद खाएं ये फूड्स -

1. चिकन सूप 

एक बच्चे को जन्म देने में महिला का खून पसीना एक हो जाता है। इस समय के दौरान में इतना पसीना बहा चुकी होती है कि उसके शरीर को पानी की ज़रूरत पड़ जाती है। डिलीवरी के दौरान महिला का काफी आईवी लिक्विड निकल जाता है।

इस तरह अपने आने वाले बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना और उसका ध्यान रखने के लिए महिला को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसलिए डिलीवरी के बाद महिला को पानी पिलाने से बेहतर है कि आप उसे चिकन सूप पिलाएं।

2. साल्टेड क्रैकर

Advertisment

अगर आपका डिलीवरी के बाद कुछ भी गर्म पीने का मन नहीं कर रहा है तो उस साल्टेड क्रैकर आपके लिए सबसे अच्छी चॉइस है। यह आपको चिकन सूप के बराबर ही कार्ब्स और इलेक्ट्रोलाइट के फायदे देगा।

अगर आप भारी भारी महसूस कर रहे हैं और चक्कर जैसा भी कुछ फील कर रहे हैं तो क्रैकर्स आपके लिए अच्छे हैं।

3. खजूर

डिलीवरी के तुरंत बाद खजूर जैसी मीठी चीज खाने से आपको ऊर्जा मिलेगी। इसे कहीं भी पैक करके ले जाना भी बहुत आसान है। एक स्टडी के अनुसार डिलीवरी के तुरंत बाद इसका सेवन करने से ब्लड लॉस भी कम हो जाता है।

Advertisment

यह सिंपल शुगर का एक अच्छा स्रोत है। ये आपको ब्रेस्ट फीडिंग कराने के लिए तुरंत ऊर्जा से भर देगा।

4. ओटमील और फल

एक बच्चे को जन्म देना बहुत ही मुश्किल और कभी-कभी डरना भी लगता है। डिलीवरी के बाद प्रेगनेंसी हार्मोन में बदलाव आने के कारण कब्ज की समस्या आम बात है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए फाइबर का सेवन करना फायदेमंद होता है।

इसलिए आप पोस्टपार्टम के बाद ओटमील का सेवन करें। इसके ऊपर थोड़े फल भी डाल लें और फिर खाएं। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है।

5. अंडे

Advertisment

डिलीवरी के बाद अंडे खाने से आपको अपनी खोई हुई उर्जा वापस मिल सकती है। यह प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यह ओमेगा 3 फैटी एसिड का भी एक अच्छा स्रोत है। ओमेगा 3 की कमी होने से आपको पोस्टपार्टम डिप्रैशन होने का खतरा होता है। 

इसलिए इससे बचने के लिए अंडो का सेवन करें।

लेबर के बाद खाएं ये फूड्स