Advertisment

Happy Eid: ईद के मौके पर बनाएं ये पकवान

फ़ूड: ईद का त्यौहार आते ही परिवारों में तैयारियां शुरु हो जाती हैं। बाजार से खरीदने से अच्छा है घर पर ही ईद में पकवान बनाए जाएं। कोरोना के इस बढ़ते प्रभाव के चलते घर पर ही बनाया हुआ पकवान सुरक्षित है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
Eid sewain

ईद में बनाएं सेवइयां

Happy Eid: मुस्लिम धर्म में ईद का त्यौहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। एक-दूसरे को सेवईं खिलाना या भेंट करना आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। जिस तरह होली में गुजिया उसी तरह ईद की सेवइयों को कौन याद नहीं करता! रमजान पूरे होने के बाद आने वाले इस त्यौहार के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ईद के लिए पहले से ही तैयारियां तेज हो जाती हैं। 

Advertisment

नए कपड़े पहनने से लेकर अपनों से भेंट इसका अलग ही अंदाज है। जिस तरह नए कपड़े पहने जाते हैं उसी तरह ईद में पकवानों का भी अलग ही मजा होता है। पकवानों के नाम पर ईद में बनने वाले पकवान हैं सेवइयां, शीरमाल, जवे और दूध फेनी आदि। ईद में मीठा और नमकीन दोनों तरह के पकवान बनाने का रिवाज है।ईद शीरमाल

इस ईद क्या बनाएं 

ईद का त्यौहार आते ही परिवारों में तैयारियां शुरु हो जाती हैं। बाजार से खरीदने से अच्छा है घर पर ही ईद में पकवान बनाए जाएं। कोरोना के इस बढ़ते प्रभाव के चलते घर पर ही बनाया हुआ पकवान सुरक्षित है। आइए जानें ईद पर क्या पकवान बना सकते हैं :-

Advertisment

सेवइयां 

ईद के मौके पर सेवइयों का अपना ही मजा है। सेवइयों को बनाने के लिए सेवइयां, दूध, चीनी और मेवों का इस्तेमाल किया जाता है। सेवइयों का स्वाद अपने आप में ही बेहद स्वादिष्ट होता है। कुछ घरों में इसे चाशनी में भी बनाया जाता है। 

फेनी 

Advertisment

फेनी को बनाने के लिए भी फेनी, चीनी और मेवों का इस्तेमाल किया जाता है। इसका भी अपने आप में खाने में एक अलग ही मजा है। जहां सेवइयां लंबी-लंबी होती हैं, वहीं फेनी देखने में गोल-गोल गुच्छेदार आकार की आती है। 

शीरमाल

शीरमाल को मीठी रोटी भी कह सकते हैं। ये एक तरह की मीठी रोटी समान होती है जो मैदे से बनाई जाती है। शीरमाल को बनाने के लिए मैदे, घी, दूध और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसका भी अपने आप में एक अलग ही स्वाद होता है। 

Advertisment

गजरेला 

गजरेला भी एक तरह की स्वीट डिश है जो ईद के दौरान बनाई जाती है। गजरेला को बनाने के लिए कद्दूकस की हुई गाजर, दूध, चीनी और मेवों का इस्तेमाल किया जाता है। ये एक तरह से गाजर के हलवे के समान होता है। 

इस तरह ईद के मौके पर कोई भी अपने घर पर इन चीज़ों को बना सकता है। जो लोग नॉन वेज हैं वो भी ईद के मौके पर उपर्युक्त चीजों को घर पर बनाकर पकवानों का आनंद ले सकते हैं। बस बाजार से पकवानों से जुड़े सामानों को खरीदकर लाना होता है, फिर आसानी से ये घर पर बनाएं जा सकते हैं। 

पकवान Happy Eid ईद
Advertisment