Advertisment

Ramadan Time: रमजान में अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

ब्लॉग | फ़ूड: रमजान में रोजा रखकर आप अच्छे से अच्छा कर्म करें। रमजान में मुसलमान रोज सुबह से शाम तक बिना कुछ खाए रहते हैं। इसीलिए आज हम आपको बताते हैं कि रमजान में रोजा रखने के दौरान आप अपने आप को पूरे समय कैसे एनर्जी से भरपूर रख सकते हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
रमजान

रमजान में डाइट में अच्छा भोजन लें

Ramadan Time: रमजान मुसलमान का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इसमें सभी मुसलमान भाई-बहन एक महीना रोजा रखते हैं, और अल्लाह की इबादत करते हैं। मुस्लिम धर्मगुरु के अनुसार माना जाता है कि यह महीना सबसे पाक और पवित्र है। इस महीने में अगर आप कोई भी अच्छा कर्म करते हैं तो ईश्वर उसका दोगुना फल आपको देता है। इसीलिए कहा जाता है रमजान में रोजा रखकर आप अच्छे से अच्छा कर्म करें। रमजान में मुसलमान रोज सुबह से शाम तक बिना कुछ खाए रहते हैं। इसीलिए आज हम आपको बताते हैं कि रमजान में रोजा रखने के दौरान आप अपने आप को पूरे समय कैसे एनर्जी से भरपूर रख सकते हैं।

Advertisment

रमजान में एनर्जेटिक रहने के उपाय

1) खजूर

खजूर को हाई कैलोरी का खजाना माना जाता है। अगर आप अपने आप को पूरा दिन एनर्जी से भरा रखना चाहते हैं तो सुबह सेहरी में आप खजूर या खजूर से बने हलवे का सेवन जरूर करें। माना जाता है कि खजूर आपके ब्रेन के कामकाज को बेहतर बनाने के साथ-साथ एनर्जी बढ़ाने का भी कार्य करता है।

Advertisment

2) चिकन

सारा दिन भूखे प्यासे रहने के बाद कभी-कभी कुछ लोगों को लो फील होने लगता है। उन्हें कमजोरी सी महसूस होने लगती है। इस कमजोरी को दूर करने का सबसे सही तरीका माना जाता है चिकन। अगर आप अपनी डाइट में चिकन कबाब या बॉयल्ड चिकन खाते हैं तो आपको कमजोरी या लो फील नहीं होगा। आपका शरीर सारा दिन एनर्जी से भरा होगा।

3) स्मूदी

Advertisment

रोजा रखने से पहले आप अपने डाइट में केला और स्मूदी जरूर शामिल कर लें। यह खाने से आपको सारा दिन एनर्जी मिलती रहेगी और भूख का एहसास भी नहीं होगा। इसीलिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है, अपनी डाइट में इन सारी चीजों को शामिल करना। स्मूदी को प्रोटीन और ऊर्जा का खजाना भी माना जाता है। ये हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

4) अंडा

अंडे को एनर्जी का सोर्स माना जाता है। रोजा रखने से पहले अपने डाइट में अंडे को जरूर शामिल कर लें। आप खाने में उबला हुआ अंडा या अंडे का पराठा या अंडे से बनी हुई कोई डिश जरूर खाएं इससे आपको एनर्जी रहेगी और आपको भूख भी नहीं लगेगी।

Advertisment

5) ड्राई फ्रूट

बादाम, अखरोट, जैतून और एवोकाडो का अगर आप प्रयोग कर रहे हैं तो इससे आपके शरीर में कमजोरी नहीं महसूस होगी और आप सारा दिन एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

6) अनाज

रोजा खोलने के बाद सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि आप अपनी डाइट में अनाज को भी शामिल करें।आप दलिया, जौ, बाजरे का कभी-कभी सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को ऊर्जा और ताकत दोनों मिलेगी।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन तलत परवीन का है।

खजूर एवोकाडो Ramadan रमजान अंडा स्मूदी
Advertisment