Advertisment

जानिए कुछ बेहतरीन झट-पट बनने वाले ब्रेकफास्ट आइडियाज

आजकल इस दौड़ भाग वाली जिंदगी में नाश्ता करने का भी लोगों के पास समय नहीं होता। ऐसे में यह जरूरी है कि आप जो भी नाश्ता करें वह तुरंत बन जाए साथ ही पौष्टिक भी हो। आप इन कुछ ब्रेकफास्ट आईडियाज को अपनाकर अपनी लाइफ और आसान बना सकते हैं 

author-image
Shruti
New Update
Quick Breakfast ideas (Freepik)

Quick Breakfast Ideas (Image Credit-Freepik)

Quick breakfast ideas: आजकल इस दौड़ भाग वाली जिंदगी में नाश्ता करने का भी लोगों के पास समय नहीं होता। ऐसे में यह जरूरी है कि आप जो भी नाश्ता करें वह तुरंत बन जाए साथ ही पौष्टिक भी हो। आप इन कुछ ब्रेकफास्ट आईडियाज को अपनाकर अपनी लाइफ और आसान बना सकते हैं 

Advertisment

जानिए कुछ बेहतरीन झट-पट बनने वाले ब्रेकफास्ट आइडियाज

1. ओट्स या दलिया

सुबह-सुबह आप नाश्ते में ओट्स या दलिया खा सकते हैं। यह फटाफट बन भी जाते हैं साथ में यह ढेरों गुणों से भरपूर हैं। यह शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो आपका पेट भी बहुत देर तक के लिए भरा रखता है। साथ ही आपको पूरे दिन की ऊर्जा भी प्रदान करता है।

Advertisment

2. म्यूजली

म्यूजली बहुत ही हेल्दी नाश्ता है। यह आपको पूरे दिन की ऊर्जा प्रदान करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। साथ ही साथ यह आपके दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र सही रखने के साथ-साथ आपके वेट को भी मैनेज करता है।

3. अंडा भुर्जी

Advertisment

यदि आप जल्दबाजी में है तो फटाफट अंडा भुर्जी बना सकते हैं। यह आसानी से बन जाने के साथ-साथ बहुत सारे गुणों से भी भरपूर होता है। इससे आपको पोटेशियम, विटामिन डी और विटामिन b6 मिलता है। साथ ही आप इसमें पालक, मशरूम, ब्रोकली इत्यादि भी डाल सकते हैं जिससे इसमें न्यूट्रिशन बढ़ जाए।

4. टोस्ट और पीनट बटर

आप टोस्ट और पीनट बटर को भी अपने नाश्ते के रूप में शामिल कर सकते हैं।यह झटपट बन जाने के साथ-साथ लाभदायक भी होता है। टोस्ट के लिए ब्राउन ब्रेड एक हेल्दी ऑप्शन रहेगा, जो कि व्होल व्हीट का बना होता है। आप उसे पीनट बटर के साथ खा सकते हैं जो कि प्रोटीन से भरपूर होता है। यह आपको पूरे दिन की ऊर्जा प्रदान करेगा।

Advertisment

5. फ्रूट्स और योगर्ट

आप नाश्ते के रूप में फलों और योगर्ट को मिलाकर भी खा सकते है। यह बहुत सारे मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होता है। 

6. स्प्राउट्स

Advertisment

नाश्ते के रूप में आप स्प्राउट्स भी खा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है जो आपकी शरीर की ऊर्जा और मसल बिल्डिंग के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही साथ यह आपके पेट को भी भरा रखने में मदद करता है।

7. स्मूदी

सुबह-सुबह आप नाश्ते के रूप में स्मूदी भी ले सकते हैं। आप केला, स्ट्राबेरी, जोगर्ट, ओट्स इत्यादि को मिलकर एक टेस्टी और हेल्दी स्मूदी बना सकते हैं। यह फटाफट बनने के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी है।

Advertisment

8. सोक्ड पीनट

सुबह-सुबह नाश्ते के रूप में आप सोक किए हुए पीनट भी खा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटिन, फाइबर और गुड फैट होता है। ये मसल बिल्डिंग, दिल और स्किन के लिए भी बेहतरीन है।

quick breakfast ideas
Advertisment