Effective Marriage Habits: जो आदतें आपकी शादी को बेहतर बनाती हैं?

author-image
Rajveer Kaur
New Update
diwali without patriarchy

शादी एक ऐसा रिश्ता है अगर इसे प्यार और समझदारी से निभाया जाए तों यह सबसे अच्छा रिश्ता बन सकता हैं। शादी में दो लोग अपनी सारी जिंदगी एक साथ बिताने का वादा करते है। जिसमें वे एक दूसरे का हर स्थिति चाहे दुःख की हो या ख़ुशी की एक साथ उसका सामना करते हैं। शादी में कभी भी अपने पार्ट्नर को नीचे ना समझे। आप दोनों एक दूसरे को एक सम्मान करें और एक साथ हर चीज़ का सामना करें।

Effective Marriage Habits/कौन सी आदतें आपकी शादी को बेहतर बनाती हैं?

1. पर्सनल स्पेस

Advertisment

एक अच्छी शादी वह है जिसमें आप पार्ट्नर की पर्सनल स्पेस का ध्यान रखते हो। आप जानते हों उसको भी अपने लिए समय चाहिए और आप उसका चीज़ ध्यान रखते हो। आप खुद उनके लिए ऐसा समय प्लेन करते हो।

 2. अपने पार्ट्नर को समय देना 

एक अच्छी शादी की निशानी यह अपने पार्ट्नर को समय देना है। आपके लिए काम भी ज़रूरी है लेकिन इसके साथ अपने पार्ट्नर को भी समय देना है। एक अच्छी और लंबी समय तक किसी शादी के चलने का राज यहीं है कि आप अपने पार्ट्नर का साथ समय बिताए।

3. डेट पर जाना 

जब आपकी शादी हो जाती है आप सोचते है आप डेट की क्या ज़रूरत है लेकिन ऐसी छोटी छोटी चीजें आपके रिश्ते को और मज़बूत बनाती है। आपके बीच कई बार जो गैप आ जाता वह ऐसी चीजों से भर आ जाता है।

4. अपने पार्ट्नर को सुनना

Advertisment

बतचीत एक रिश्ते को बहुत मज़बूत बनती है लेकिन सुनना भी उतना ज़रूरी है अपने पार्ट्नर को सुने वे क्या कहना चाहता है। उसकी समस्या को सुने और उसे समझने में मदद करें। वे जो भी कह रहे उसे सिर्फ़ सुने उसमें बाधा ना बने।

5. एक-दूसरे से चीजों को साझा करें

आप अपने पार्ट्नर से हर चीज़ को शेयर करें आपने पूरे दिन क्या किया, किसे मिले घर पर होने वाली चीजें। इससे आपका बोंड बहुत स्ट्रोंग होगा। सभी चीजों को अपने पार्ट्नर को बताए जो आपको ख़ुशी देती है या चिंता। इससे एक दूसरे में विश्वास पैदा होता है। आपका रिश्ता स्वस्थ बनता है।

marriage habits