Advertisment

KBC को क्रैक करना चाहते हैं? जानिए पिछले विजेताओं की ये 8 टिप्स

author-image
Swati Bundela
New Update
कौन बनेगा करोड़पति (KBC) भारत का एक रियलिटी शो है। यह लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के होस्ट श्री अमिताभ बच्चन प्रतियोगियों से कई प्रश्न पूछते हैं जो सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स से जुड़े होते हैं और प्रश्नों के सही जवाब पर धन राशि जीतते हैं।KBC विजेताओं की टिप्स
Advertisment


केबीसी के सीजन 12 के विजेताओं ने दिए ये टिप्स



Advertisment

नाजिया नाजिम (केबीसी विजेता सीजन 12)



1.नाजिया का कहना है कि वे करंट अफेयर्स के बारे में पढ़ती रहती थी। ट्विटर पर स्क्रॉल कर अपने आप को खबरों से अपडेटेड रखती थी। उन्हें पढ़ना बहुत पसंद है, तो वे कुछ ना कुछ सामान्य ज्ञान और इन सब से संबंधित जानकारी हासिल करती रहती थी। इन सब आदतों ने उन्हें जीतने में मदद करी।

Advertisment


2. नाजिया का कहना है कि आपको प्रश्न को बहुत अच्छे से पढ़ना होता है क्योंकि अधिकतर उत्तर प्रश्न के अंदर ही छुपे होते हैं। अगर कोई ऑडियो संबंधी प्रश्न है तो उसे ध्यान से सुनने से गलत उत्तर का भी पता चलता है। हमें लाइफ लाइन का प्रयोग भी बहुत ही सोच समझकर और सही से करना होता है।

Advertisment


3. अगर आपको लगता है कि आप प्रश्न के उत्तर का अंदाजा लगाकर इस गेम में आगे बढ़ सकते हैं तो आप गलत है। सब चीजों की बारे में जानकारी होना, नॉलेज होना सबसे ज्यादा आवश्यक है। KBC विजेताओं की टिप्स

Advertisment

डॉ. नेहा शाह (केबीसी विजेता सीजन 12)



4. नेहा का कहना है कि वे पिछले 20 सालों से केबीसी के सारे एपिसोड्स दो-दो बार देखती आई हैं। वे हर एपिसोड को रिकॉर्ड कर देती और फिर उसे बाद में देखती। किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं (टाइप और पैटर्न) यह जानकारी उन्हें इससे मिली।
Advertisment




5. नेहा ने बताया कि वे वीडियो से संबंधित या लोगो से संबंधित प्रश्नों के लिए यूट्यूब और नेट से ही तैयारी किया करती थी। वहां पर सब चीजों की जानकारी विस्तार से दी जाती है। वे भूगोल विषय में थोड़ी कमजोर थी, तो उससे संबंधित तैयारी भी वे यूट्यूब से ही किया करती थी।

Advertisment


6. माइथोलॉजी की तैयारी के लिए आप बी.आर. चोपड़ा की महाभारत और रामायण देखिए। उससे आपके सारे कांसेप्ट क्लियर हो जाएंगे।

मोहिता शर्मा (केबीसी विजेता सीजन 12)



7. मोहिता ने बताया कि उन्होंने कई विषयों को पहले से पढ़ा हुआ था जिनसे संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं। जैसे इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थशास्त्र आदि। उन्हें इन विषयों का ज्ञान होने से प्रश्न के सामने आते ही उत्तर पता होता था। उनके अवचेतन मन (सबकॉन्शियस) में वे जानती थी कि उन्होंने किस किताब में यह पढ़ रखा था। 

अनुपा दास (केबीसी विजेता सीजन 12)



8. अनुपा ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह हमें प्रश्न के अनुसार या प्रश्न की जरूरत को समझते हुए निर्णय लेना होता है। उन्होंने बताया कि उन्हें खेल संबंधी खबरों में ज्यादा रुचि नहीं थी। ऐसे ही एक प्रश्न के आने पर उन्हें लगा शायद फोन अ फ्रेंड लाइफ लाइन से उन्हें इस प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा परंतु आखिरी में उन्हें फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन की मदद से प्रश्न को बदलना पड़ा।
नारीवाद KBC सीजन 12 विजेता
Advertisment