Advertisment

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बारे में 5 Facts

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम सुनते ही आपको मीम्ज़ ज़रूर याद आयेंगे, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बने “मैलोडी” मीम्ज़। हालांकी मेलोनी का जीवन राजनीति, समाजसेवा और सशक्त महिला होने के संदेशों से भरपूर है।

author-image
STP Hindi Team
New Update
PM Modi And Giorgia Meloni Selfie

File Image

5 Facts About Italy’s Prime Minister Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम सुनते ही आपको मीम्ज़ ज़रूर याद आयेंगे, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बने “मेलोडी” मीम्ज़। हालांकी मेलोनी का जीवन राजनीति, समाजसेवा और सशक्त महिला होने के संदेशों से भरपूर है। इस ब्लॉग में, हम जानेंगे कुछ रोचक तथ्य जॉर्जिया मेलोनी के जीवन से।

Advertisment

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बारे में 5 Facts

1. राजनीतिक सफर की शुरुआत

जॉर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी, 1977 में इटली के रोम में हुआ था। उन्होंने राजनीतिक सफर बहुत जल्दी शुरू किया और 2012 में ही 'फ्रेटेली डी इटालिया' पार्टी की स्थापना की।

Advertisment

2. महिला राजनेता के रूप में

जॉर्जिया मेलोनी इटली में प्रमुख महिला राजनेताओं में से एक हैं। उनका राजनीतिक दृष्टिकोण 'कांसरवेटिव' और 'नैशनलिस्ट' माना जाता है, जिसमें वे अपने देश की परंपरागत मूल्यों और संस्कृति की रक्षा को प्राथमिकता देती हैं।

3. राष्ट्रीय पहचान

Advertisment

जब वे केवल 29 वर्ष की थीं, उन्होने चैंबर ऑफ डेप्युटीज के पद को संभालते हुए इटली के संसद में प्रवेश किया और अपनी राजनीतिक करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व के जरिए अपनी पार्टी को मजबूत बनाया। केवल 31 साल की उम्र में ही मेलोनी ने सबसे कम उम्र की मंत्री बनने का रिकार्ड बनाया।

4. कार्यक्षेत्र में सेवा

जॉर्जिया मेलोनी को राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा में भी गहरी रुचि रही है। उन्होंने बच्चों और परिवारों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की, जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisment

5. अंतरराष्ट्रीय मान्यता

उन्होंने अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक यात्राओं में व्यापक  अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की है। उनके द्वारा आधुनिकीकरण और देश के विकास के मुद्दों पर उच्च स्तरीय विचार-विमर्श किए गए हैं।

जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी पहचान बिना किसी पुरुष के बनाइ। यह सफर आसान नही रहा होगा। वे एक ऐसी नेता हैं जिन्होंने अपने जीवन को राजनीति और सेवा के लिए समर्पित किया।अगर हम मीम्ज़ से हटकर इनके व्यक्तित्व को देखें तो हमे एक महिला के संघर्ष भी नज़र आएँगे। उनका दृष्टिकोण और दृढ़ता उन्हें एक विशेष स्थान पर रखती हैं। किसी पॉलिटिकल आइडिओलॉजी से न देखें तो मेलोनी का योगदान एक महिला के रूप में काफी अच्छा है। क्योंकि वे एक महिला प्रेरणास्त्रोत हैं जो अपने समय के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम हैं।

नरेंद्र मोदी Giorgia Meloni Italy राजनेता
Advertisment