Laughter Queen Bharti Singh जिसने खुद का मज़ाक बनाकर अपना मुकाम बना लिया

भर्ती सिंह की प्रेरणादायक कहानी, जिन्होंने अपने मज़ाक को ताक़त बनाया और मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। जानिए कैसे उन्होंने चुनौतियों को मुस्कान में बदल दिया।

author-image
Sakshi Rai
New Update
/.,MNBVCXZASDFGHJKL;

Photograph: (ZEE 5)

Bharti Singh who turned self mockery into her success story: भर्ती सिंह का नाम सुनते ही हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। एक ऐसी कलाकार जिन्होंने न सिर्फ लोगों को हँसाया, बल्कि अपने जीवन के संघर्षों को भी उसी हँसी में ढाल दिया। मोटापे को लेकर समाज में जो ताने मिलते हैं, वो किसी के आत्मविश्वास को तोड़ सकते हैं लेकिन भर्ती ने इन बातों को अपनी ताक़त बना लिया। उन्होंने खुद पर हँसते हुए, लोगों को हँसाया और आज भारत की सबसे पसंदीदा कॉमेडियन में से एक बन चुकी हैं। ये कहानी सिर्फ हँसी की नहीं, हिम्मत, मेहनत और खुद को अपनाने की है।

Advertisment

Bharti Singh जिसने खुद का मज़ाक बनाकर अपना मुकाम बना लिया

भारती सिंह की कहानी उन लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो अपने लुक्स, वजन या किसी कमी को लेकर खुद को कमतर महसूस करते हैं। एक आम लड़की जो अमृतसर की गलियों से निकलकर आज देशभर के लाखों दिलों में बसती है, उसकी ये यात्रा सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं रही। भारती का सफर दिखाता है कि अगर इंसान खुद को पूरी तरह से स्वीकार कर ले, तो दुनिया की कोई भी सोच उसे रोक नहीं सकती।

भारती का वजन बचपन से ही चर्चा का विषय रहा। स्कूल, कॉलेज या कोई भी महफिल हो, लोग अक्सर उनके शरीर को लेकर कमेंट करते थे। लेकिन जहां ज़्यादातर लोग खुद को लेकर शर्मिंदा हो जाते हैं, वहीं भारती ने उन्हीं बातों को अपनी ताक़त बना लिया। उन्होंने अपने मोटापे को छिपाने की कोशिश नहीं की, बल्कि उस पर मज़ाक बनाकर खुद को मंच पर सबसे अलग दिखाया। ये आसान नहीं था, क्योंकि हर कोई खुद को उस फ्रेम में फिट करना चाहता है जो समाज ने तय किया है पतली, सुंदर और परफेक्ट दिखने वाली लड़की। लेकिन भारती ने उस सोच को पीछे छोड़ते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।

कई बार जब लोग खुद पर हँसने लगते हैं, तो दुनिया भी उन्हें हँसी में टाल देती है। लेकिन भारती ने ये हँसी एक हथियार की तरह इस्तेमाल की। उन्होंने स्टेज पर खड़े होकर जोक्स सुनाए, जिनमें खुद की बात की और लोग हँसते चले गए। पर इस हँसी के पीछे जो जज़्बा था, उसे हर कोई महसूस नहीं कर पाता। भारती ने ये साबित किया कि टैलेंट किसी शरीर के आकार से नहीं मापा जाता, बल्कि इंसान के आत्मविश्वास और मेहनत से तय होता है।

आज वो जो मुकाम पर हैं, वो इसलिए नहीं कि उन्होंने दुनिया की पसंद के हिसाब से खुद को बदला, बल्कि इसलिए क्योंकि उन्होंने जैसे हैं, वैसे ही खुद को अपनाया और निखारा। यही वजह है कि आज लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं, और उनके जोक्स में खुद को जोड़ पाते हैं। भारती की कहानी हमें ये समझाती है कि अगर आप खुद को अपनाते हैं, तो दुनिया भी एक दिन आपको अपना लेती है।

Inspirational Journey Inspirational Indian Women success inspiration