/hindi/media/media_files/2025/04/26/ybROOioQ05sx1ziKvTIg.png)
Meet IVF Expert Dr. Kaberi Banerjee Making Parenthood Dreams Come True: आजकल के लाइफस्टाइल में दंपतियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्राकृतिक रूप से बच्चा पैदा करने में असमर्थता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें तनाव सबसे आम है। ऐसे में साइंस ने कई तकनीकों का आविष्कार किया है, जिनकी मदद से महिलाएं Pregnant हो सकती हैं और मातृत्व का सुख प्राप्त कर सकती हैं। इस सपने को साकार करने में डॉ. काबेरी बनर्जी पिछले एक दशक से अधिक समय से जुटी हुई हैं। वह बांझपन और IVF विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने कई दंपतियों के माता-पिता बनने के सपने को सच किया है और उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय जोड़ा है। आज हम उनकी जिंदगी और उनकी यात्रा के बारे में जानेंगे कि यह सफर कैसे शुरू हुआ और वे इस मुकाम तक कैसे पहुंचीं।
मिलिए IVF एक्सपर्ट Dr. Kaberi Banerjee से, जो दंपतियों का माता-पिता बनने का सपना सच कर रही हैं
बांझपन और IVF विशेषज्ञ डॉ. काबेरी बनर्जी
डॉ. काबेरी बनर्जी अपने क्षेत्र की एक्सपर्ट डॉक्टर हैं, जिन्हें एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह बांझपन (Infertility) और IVF में विशेषज्ञता रखती हैं। उन्होंने अपने करियर में भ्रूणविज्ञानियों (Embryologists) की टीम के साथ मिलकर 10,000 से अधिक गर्भधारण को सफल बनाया है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं, बल्कि उनकी सूझबूझ और सही ट्रीटमेंट का नतीजा है कि वह दंपतियों के लिए माता-पिता बनने में एक बड़ा सहारा बन रही हैं।
SheThePeople Hindi के साथ हुई बातचीत में उन्होंने बताया था कि, "हम अपने मरीजों के साथ उनकी इस यात्रा की शुरुआत से अंत तक साथ रहते हैं और उन्हें हर प्रकार से सहयोग प्रदान करते हैं, चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक।" उनका मानना है कि यह यात्रा किसी भी दंपति के लिए आसान नहीं होती और असफलता की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
नई दिल्ली से लंदन तक का सफर
डॉ. काबेरी बनर्जी एक प्रसिद्ध IVF विशेषज्ञ हैं। उन्होंने AIIMS, यानी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली से MBBS और Obstetrics & Gynecology में MD की डिग्री प्राप्त की। वह लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (MRCOG) की मेंबर हैं और गाइज एंड सेंट थॉमस हॉस्पिटल, लंदन में ट्रेनिंग प्राप्त कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (MNAMS) की मेंबर भी हैं।
डॉ. काबेरी बनर्जी की खासियत IVF और बांझपन है लेकिन उनकी विशेषज्ञता में असफल IVF साइकिल, ICSI, एग डोनेशन और सरोगेसी भी शामिल हैं। उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ IVF डॉक्टरों में से एक माना जाता है और उन्हें देश की अग्रणी बांझपन विशेषज्ञ के रूप में पहचान मिली है।
2011 में खोला अपना IVF सेंटर
अपनी पढ़ाई पूरी करने और लंदन से वापस आने के बाद उन्होंने कई अस्पतालों में काम किया, जिसमें AIIMS में सीनियर रेजिडेंट और रिसर्च एसोसिएट के रूप में काम करना शामिल है। 2011 में उन्होंने Advance Fertility & Gynae Centre (AFGC) की शुरुआत की और वर्तमान में इसकी क्लिनिकल डायरेक्टर हैं। उन्हें 2007 में IVF के लिए IMA पुरस्कार और 2008 में भारत ज्योति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
IVF को लेकर जब उनसे पूछा गया कि क्या अब लोगों का दृष्टिकोण इस ट्रीटमेंट को लेकर बदल रहा है, तो उन्होंने कहा, "धीरे-धीरे इसमें बदलाव आ रहा है। पहले की तुलना में लोग अब इसके बारे में खुलकर बात करना चाहते हैं और कर भी रहे हैं। हालांकि, कुछ झिझक अभी भी बनी हुई है, क्योंकि लोग अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से बचते हैं। लेकिन अब उनके विचार इस उपचार को लेकर अधिक खुले हैं। वे समझते हैं कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और इस विकल्प को खुलकर चुन रहे हैं।"