5 Things Fat People Can't Do: समाज कोई विकल्प ही नही छोड़ता

author-image
New Update

इस बात में कोई शक नहीं है कि लोगों को मोटा होने का डर रहता है। हम मोटे लोगों की परेशानी को नहीं समझ सकते लेकिन उनकी परेशानियां बहुत ही चिंता वाली है। हमें लोगों की बॉडी शमिंग नहीं करनी चाहिए और मोटे लोगों पर उनके मोटापे की वजह से किसी भी तरह का कमेंट नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें सोशल एंजायटी, डिप्रेशन और उम्र भर के लिए ईटिंग डिसऑर्डर भी हो सकते हैं।

Advertisment

हम उनकी जिंदगी को बहुत ही आसान और अच्छा बना सकते हैं केवल अपने काम से मतलब रखके। अब समय आ गया है कि हम लोगों को जज करने वाली रूढ़िवादी सोच से बाहर निकले। हमें अपने नजरिए को बदलना होगा।

मोटे लोगों की परेशानियां -

1. फूड इनसिक्योरिटी

हर किसी को तला हुआ और चटाकेदार खाना बहुत पसंद होता है। अगर कोई पतला इंसान यह सब जंक फूड खाता है तो लोग उसे जज नहीं करते हैं। बल्कि उसके चटोरे पन को हंसी हंसी में भुला दिया जाता है। लेकिन अगर कोई मोटा इंसान इस तरह से जंक फूड या आइसक्रीम जैसी चीजें खाता है तो उसे एक अपराधी की तरह देखा जाता है।

फर्क नहीं पड़ता अगर वह इंसान अपनी डाइट और फिजिकल एक्सरसाइज का पूरा ध्यान रखता हो। लेकिन अगर वह आइसक्रीम का कोन उठाता है तो लोगों के लिए यह एक क्राइम है।

Advertisment

2. सीमित कपड़े

हमारे समाज में मोटे लोगों को कपड़े पहनने पर भी जज किया जाता है। अगर कोई मोटा इंसान क्रॉप टॉप पहन कर निकलता है तो यह लोगों के लिए कॉन्ट्रोवर्सी का विषय बन जाता है। उनके हिसाब से एक मोटा व्यक्ति केवल ढीले ढाले, फूल पत्ती के प्रिंट वाले कपड़े ही पहन सकता है।

लोग हमेशा उनके फिगर और उनकी बॉडी को अपनी मिल्कियत समझ कर उसे जज करते हैं।

3. असुविधाजनक वर्कआउट

हद से ज्यादा वजन वाले लोगों को वजन घटाने के लिए वर्कआउट करने का भी अच्छा वातावरण नहीं मिलता है। जब वह अपनी फिटनेस के लिए कोशिश करते हैं तो लोग उन्हें घूरते हैं, उनका मजाक उड़ाते हैं और उन्हें डाइट करने की सलाह देते हैं।

Advertisment

यह सब उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी प्रभाव डालता है और उनकी फिटनेस की इस प्रक्रिया को और भी ज्यादा मुश्किल बना देता है।

4. टॉक्सिक सकारात्मकता

जब आप अपने मोटे दोस्त के पास जाकर उससे कुछ बताना चाहते हैं लेकिन तभी आप देखते हैं कि उसने एक फिटिंग वाला शॉर्ट ड्रेस पहना है। तब आप अपनी खबर को भूल कर उसे मोटे होने पर भी ऐसी ड्रेस पहनने के लिए उसकी प्रशंसा करते हैं। आपको लगता है कि आप उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं लेकिन असल में आप उसकी बॉडी शेमिंग कर रहे होते हैं।

5. बिना मांगे सलाह

पड़ोस वाली आंटियों को बिना मांगे मोटे लोगों को वज़न घटाने के लिए घरेलू नुस्खे बताने की ज़रूरत नहीं होती है। यह उन्हें अपनी बॉडी के प्रति अच्छा मेहसूस नही कराता है। ये उन्हें बार बार उनके मोटे होने का एहसास दिलाता है।

Advertisment
मोटे लोगों की परेशानियां