Plus Size Bodies: कैसे कम करें अपने शरीर की इनसिक्योरिटी प्लस साइज बॉडीज वाली महिलाएं

हर तरह का शरीर अच्छा होता जब तक स्वस्थ हो। किसी को भी कोई हक नहीं की किसी और केके शरीर के बारे में कुछ भी कहे या उन्हें बुरा फील करवाएं। समाज ने एक तरह के शरीर को आदर्श बनाकर बाकियों के मन में इनसिक्योरिटी पैदा करदी है।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Plus size bodies

Plus size bodies Photograph: (Freepik)

How to overcome insecurity for plus size women: आज की दुनिया में जहां सौंदर्य के मानक अक्सर एक खास आकार, रंग और रूप तक सीमित कर दिए गए हैं, वहीं प्लस साइज बॉडी वाली महिलाओं के लिए अपने शरीर को अपनाना और आत्मविश्वास के साथ जीना एक चुनौती बन सकता है। सोशल मीडिया, फैशन इंडस्ट्री और यहां तक कि हमारे आस-पास के लोग भी एक ऐसा आदर्श स्थापित कर देते हैं जिसमें पतले, टोन्ड और एक जैसे दिखने वाले शरीर को ही सुंदरता की पहचान माना जाता है। ऐसे माहौल में जब कोई महिला अपने कर्व्स, वजन या शरीर के आकार को लेकर दूसरों की टिप्पणियों या समाज की उम्मीदों का सामना करती है, तो यह उसे भीतर से तोड़ सकता है और उसकी आत्मछवि को प्रभावित कर सकता है। लेकिन जरूरी यह है कि हम समझें कि सुंदरता कोई साइज में नहीं होती—वह आत्मविश्वास, आत्म-प्रेम और अपने शरीर के प्रति सम्मान में होती है। तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ ऐसे जिनसे महिलाएं अपनी इनसिक्योरिटी कम कर सकती हैं।

Advertisment

कैसे कम करें अपने शरीर की इनसिक्योरिटी प्लस साइज बॉडीज वाली महिलाएं 

1. अपनी तुलना किसी से न करें 

हर इंसान का शरीर, उसका मेटाबॉलिज्म और लाइफस्टाइल अलग होती है। जब आप अपनी तुलना दूसरों से करती हैं, तो आप अपनी यूनिकनेस को नजरअंदाज कर देती हैं। अपनी खूबसूरती और काबिलियत पर ध्यान दें, न कि दूसरों के साथ तुलना करने पर।

Advertisment

2. बॉडी पॉजिटिविटी को अपनाएं सही तरीके से

बॉडी पॉज़िटिविटी का मतलब है अपने शरीर को बिना किसी शर्त के स्वीकार करना और उसका सम्मान करना। यह समझना ज़रूरी है कि शरीर का आकार सुंदरता की पहचान नहीं होता। जब आप खुद को जैसे हैं वैसे स्वीकारना शुरू करती हैं, तो आप खुद से प्यार करना सीखती हैं।

3. वज़न पर नहीं अच्छी लाइफस्टाइल पर ध्यान दें 

Advertisment

स्वस्थ रहना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब वजन कम करना नहीं है। आप एक्सरसाइज़, अच्छा खाना और पर्याप्त नींद सिर्फ इसलिए लें क्योंकि आप अपने शरीर से प्यार करती हैं। वजन एक नंबर है, लेकिन आपकी सेहत और खुशी ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं।

4. पॉजिटिव लोगों को आस पास रखें 

आपका माहौल आपके सोचने के तरीके को बहुत प्रभावित करता है। ऐसे दोस्तों और परिवार वालों के साथ रहें जो आपको सपोर्ट करते हैं, आपकी बॉडी शेमिंग नहीं करते। जिनसे बात करने पर आप खुद को बेहतर महसूस करें और आपको खुशी महसूस हो।

Advertisment

5. खुद के साथ समय बिताइए 

शरीर के प्रति इनसिक्योरिटी एक दिन में नहीं जाती, और न ही खुद से प्यार करना एक रात में आता है। यह एक सफर है जिसमें उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन अगर आप धैर्य और सच्चाई से खुद के साथ बनी रहें, तो आप ज़रूर खुद से प्यार करना सीख जाएंगी।

Insecurity Overcome women