Breast Care: ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़ी जरूरी बातें जो हर महिला को पता होनी चाहिए

Breast Care:ब्रेस्ट महिलाओं के शरीर का वो हिस्सा है जो न सिर्फ खूबसूरती का प्रतीक है बल्कि मातृत्व का भी आधार है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि, महिलाएं ब्रेस्ट केयर के लिए जागरूकता दिखाए।

author-image
Tamnna Vats
New Update
BREAST DISEASES

Photograph: (Freepik)

Important things about breast health that every woman should know: ब्रेस्ट महिलाओं के शरीर का वो हिस्सा है जो न सिर्फ खूबसूरती का प्रतीक है बल्कि मातृत्व का भी आधार है। अक्सर महिलाएं ब्रेस्ट हेल्थ को नजरअंदाज कर देती है, और शुरू में ध्यान ना देने के कारण आगे चलकर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज से समय न ब्रेस्ट से जुड़ी बीमारियां ज्यादा सामने आ रही है, ब्रेस्ट कैंसर तो सबसे आम बीमारी बन गई है। इसका कारण भी भी शुरुवात में ब्रेस्ट हेल्थ पर ध्यान ना देने से होता है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि, महिलाएं ब्रेस्ट केयर के लिए जागरूकता दिखाए। 

Advertisment

Breast Care: ब्रेस्ट हेल्थ से जुड़ी जरूरी बातें जो हर महिला को पता होनी चाहिए

ब्रेस्ट हेल्थ के लिए जागरूक होना क्यों जरूरी है? 

ब्रेस्ट हेल्थ का मतलब है, ब्रेस्ट से जुड़ी छोटी बड़ी बातों पर ध्यान देना और सही समय इलाज या सलाह लेना। हार्मोनल बदलाव, उम्र का बढ़ना, गर्भावस्था, स्तनपान और जीवनशैली, इन सभी बातों का असर ब्रेस्ट के हेल्थ पर पड़ता है। यदि समय रहते देखभाल और इलाज ना किया जाए तो, छोटी सी बीमारी भी बड़ा रूप ले लेती है, फिर यह तो बात शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग की है। इसीलिए समय रहते जागरूक होना जरूरी है। 

Advertisment

Breast Self-examination करना जरूरी है

महिलाओं को हर महीने ये जांच करना चाहिए कि उनका ब्रेस्ट हेल्थ कैसा है। ब्रेस्ट हेल्थ को जांचने का तरीका सरल है, पहले तो ये देखे कि कहीं आपको रह- रह के दर्द या ऐंठन तो नहीं होता, समय के साथ कोई बदलाव तो नहीं है, यदि बदलाव हो तो कैसा बदलाव है, कही गांठ, सूजन या स्ट्रेच मार्क तो नहीं। ये सभी चीजें देखे, यदि ये लक्षण आपको समझ आए तो ठीक है, नहीं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

नियमित मैमोग्राफी और डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है

Advertisment

महिलाओं को 40 की उम्र के बाद मैमोग्राफी की जांच जरूर करवानी चाहिए। ये जांच एक्स-रे की तरह होता है जिससे, ब्रेस्ट कैंसर की शुरुवाती स्थिति का पता लगाया जाता है। महिलाएं जिनके घर परिवार में पहले भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले हुए है उन्हें जल्द से जल्द अपने ब्रेस्ट हेल्थ की जांच डॉक्टर से करवानी चाहिए। 

हेल्दी डाइट और संतुलित जीवनशैली 

हमारा शरीर तब स्वस्थ होगा जब हम सही डाइट अपनाएंगे। संतुलित आहार और एक्टिव जीवनशैली से हम किसीभी बीमारी से बचे रह सकते है। खास कर जब बात ब्रेस्ट की हो तो ये जरूरी हो जाता है कि हम सही जीवनशैली अपनाए और ब्रेस्ट केयर पर ध्यान दें। डाइट में हरी सब्जियां, फल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल करें। धूम्रपान और शराब जैसी बुरी आदतों से जितना हो सके दूर रहें, क्योंकि ये बुरी आदतें ब्रेस्ट पर सबसे बुरा असर करती है जिससे कैंसर आदि बीमारियां हो सकती है।साथ ही रोजाना हल्का व्यायाम या योग भी शरीर के हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करता है।

Advertisment

Bra size मायने रखता है

महिलाओं को ब्रेस्ट के हिसाब से सही ब्रा चुनना बेहद जरूरी है। ब्रा साइज से ब्रेस्ट के हेल्थ पर बहुत असर पड़ता है। यदि महिलाएं गलत साइज के ब्रा पहनती है, तो ब्रेस्ट के शेप, सेहत, पर काफी गलत असर पड़ता है साथ ही महिला को बेचैनी भी होती है और वे खुद के कॉन्फिडेंट महसूस नहीं कर पाती। साथ ही रात को सोते समय ब्रा नहीं पहनना चाहिए, इससे शरीर और ब्रेस्ट को आराम मिलता है साथ ही अच्छी नींद भी आती है। 

important breast health Woman