Advertisment

क्या आपके लिए भी Sex बहुत Painful होता है? जानें क्या होता है Vulvodynia?

author image
Swati Bundela
01 May 2021
क्या आपके लिए भी Sex बहुत Painful होता है? जानें क्या होता है Vulvodynia?
कई महिलाओं को सेक्स करते वक्त काफी दर्द होता है। इसी वजह से वे अपने पार्टनर के साथ intimate होने में डरती हैं। इस अवस्था को वैजिनिज़्मस (Vaginismus) कहते हैं। वैजिनिज़्मस न केवल सेक्स करते वक्त बल्कि Tampons लगाने से, या उंगली तक वजाइना में जाने से पेन होता है।

Advertisment


वुलवोडीनिया (Vulvodynia) की समस्या वैजिनिज़्मस (Vaginismus) से थोड़ी अलग होती है।

Advertisment

आइए जानें डॉ अनीता एलियास से कि वुलवोडीनिया (Vulvodynia) क्या होता है?



वैजिनिज़्मस (Vaginismus) में महिला को लेबिया, क्लिटोरिस, वजाइना के एंट्रेंस पर छूने से दर्द नहीं होता। उन्हें दर्द तभी होता है जब वजाइना के अंदर कुछ पेनिट्रेट किया जाता है। वुलवोडीनिया (Vulvodynia) की अवस्था में वजाइना के एंट्रेंस को छूने पर भी बहुत दर्द होता है।

Advertisment


यह भी एक बहुत ही कॉमन समस्या है लेकिन इसकी चर्चा बहुत कम की जाती है। इसके होने का कोई एक विशेष कारण नहीं है।

वुलवोडीनिया के लक्षण

Advertisment


महिलाओं में वुलवोडीनिया के मुख्य लक्षण के समय आपको वजाइनल एरिया में दर्द होता है। वे कुछ इस प्रकार हैं -



• वल्वा में
Advertisment
जलन और खुजली होना

• किसी भी प्रकार से चुने पर चुभन

• उस क्षेत्र में नमी होना
Advertisment




इस समस्या का अवधि बहुत लंबी हो सकती है। यह सेक्सुअल एक्टिविटी से पहले या बाद में हो सकती है, या फिर tampons को इंसर्ट करते वक्त हो सकती है या ये तब भी हो सकती है जब हम लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे हों, बाइक राइड कर रहे हो या फिर हॉर्स राइड कर रहे हो।

Advertisment

इसका निवारण



वुलवोडीनिया के निवारण के लिए आपको अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। जैसे की कॉटन की अंडरवियर पहनना, किसी भी प्रकार के केमिकल-बेस्ड प्रोडक्ट्स का वजाइनल एरिया में इस्तेमाल ना करना, सेक्स करते वक्त लुब्रिकेंट्स का प्रयोग करना आदि।



यदि आपको इस समस्या के कोई भी लक्षण नजर आए तो इसे हल्के में ना लें और अपने डॉक्टर से जाकर इसे तुरंत दिखाएं। इस समस्या के बारे में हमें पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में बेहतर होगा कि हम ऐसे डॉक्टर से ट्रीटमेंट करवाएं जो इसमें स्पेशलाइज्ड हो और जिसे इसकी पूरी जानकारी हो।



 



** उपरोक्त जानकारी डॉ अनीता एलियास द्वारा दी गई है। वे Monash University के Obstetrics और Gynaecology विभाग में सीनियर लेक्चरर हैं।
Advertisment
Advertisment