Law And Her: 6 अधिकार जो शादी के बाद भी महिलाओं के पास होते हैं

शादी के बाद ज्यादातर महिलाओं से अक्सर यह उम्मीद की जाती है कि वह अपनी ज़िंदगी, करियर और पहचान को पीछे छोड़ दें। आइए जानें वह 6 ज़रूरी अधिकार जो शादी के बाद भी हर महिला के पास होते हैं।

author-image
Udisha Mandal
New Update
6 Rights That Women Have Even After Marriage

Photograph: (Pinterest)

6 Rights That Women Have Even After Marriage: शादी के बाद ज्यादातर महिलाओं से अक्सर यह उम्मीद की जाती है कि वह अपनी ज़िंदगी, करियर और पहचान को पीछे छोड़ दें। और अपने पति का घर संभाले, घर की सारी जिम्मेदारी को उठाएं। लेकिन कानून के अनुसार, शादी के बाद भी एक महिला के कुछ ऐसे मौलिक अधिकार होते हैं, जिनसे कोई भी उसे वंचित नहीं कर सकता है। यह कानूनी अधिकार महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वतंत्र जीवन जीने में मदद करते हैं। आइए जानें वह 6 ज़रूरी अधिकार जो शादी के बाद भी हर महिला के पास होते हैं।

Advertisment

6 अधिकार जो शादी के बाद भी महिलाओं के पास होते हैं

1. महिला को करियर और शिक्षा का अधिकार

कई महिलाओं को शादी के बाद भी पूरी स्वतंत्रता मिलती है कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखे और नौकरी कर सकें। और इसमें पति या ससुराल वालों को उसे इस पर रोक लगाने का कोई भी कानूनी अधिकार नहीं होता है।

Advertisment

2. ससुराल में रहने का अधिकार

शादी के बाद हर किसी महिला को अपने ससुराल में सम्मान के साथ रहने का पूरा हक होता है और यह हक उनसे कोई भी नहीं छीन सकता, अब चाहे वह घर उसके पति के नाम हो या फिर सास-ससुर के।

3. पति की ओर से भरण-पोषण पाने का अधिकार

Advertisment

यदि शादी के बाद कोई महिला काम नहीं कर रही है या आर्थिक रूप से अपने पति पर निर्भर है, तो वह अपने पति से भरण-पोषण की मांग पूरे हक के साथ कर सकती है। तलाक के बाद भी महिला को यह अधिकार मिलता है।

4. समानता और सम्मान का अधिकार 

शादी के बाद पति-पत्नी दोनों के रिश्ते में समानता होना बहुत जरूरी होता है। कोई भी महिला किसी भी तरह के मानसिक, शारीरिक या भावनात्मक अत्याचार को सहने के लिए लाचार नहीं होती है। वह अपने अधिकार के लिए आवाज उठा सकती है।

Advertisment

5. घरेलू हिंसा से सुरक्षा पाने का अधिकार

अगर किसी महिला को ससुराल में किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, धमकी या प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है, तो वह घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है और उनसे सुरक्षा, मुआवज़ा, रहने की व्यवस्था की मांग कर सकती है।

6. तलाक का अधिकार और दोबारा शादी की स्वतंत्रता

Advertisment

शादी के बाद किसी भी महिला को जबरन रिश्ते में रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। अगर उनका रिश्ता काम नहीं कर रहा है, तो वह अपने पति से तलाक ले सकती है और वह फिर से शादी करने का पूरा अधिकार रखती है।

rights Women After Marriage