Advertisment

भारत में 5 सबसे बड़े मार्केट शॉपिंग के लिए

भारत में मिडिल क्लास लोग के लिए कपड़े और सामान खरीदने के तीन ज़रूरी क्राइटेरिया हैं सस्ता, सुन्दर, टिकाऊ। और यह तीनो ही बड़े मॉल्स में ढूंढ पाना बेहद मुश्किल होता है।  

author-image
Ayushi Jha
New Update
Street Market (pixabay)

5 Biggest Street Markets In India For Shopping (pixabay).png

5 Biggest Street Markets In India For Shopping: भारत में मिडिल क्लास लोग के लिए कपड़े और सामान खरीदने के तीन ज़रूरी क्राइटेरिया हैं सस्ता, सुन्दर, टिकाऊ। और यह तीनो ही बड़े मॉल्स में ढूंढ पाना बेहद मुश्किल होता है।  

Advertisment

भारत में 5 सबसे बड़े मार्केट शॉपिंग के लिए 

हम भारतीय बल्क में शॉपिंग करना बहुत पसंद करते है। कोई भी सामान हो, अगर सुन्दर और सस्ता, तो सोचने में समय व्यर्थ ही नहीं करते। लड़कियों से लेकर आदमियों तक, जब इन्हे कोई ऐसी जगह दिख जाए जहाँ हज़ारों दूकान और शॉप्स हो जिधर सामान सस्ते में मिल रही हो, तो वहां की भीड़ कभी काम नहीं होती। आइये इस ब्लॉग में पढ़े भारत की 5 ऐसे बड़े मार्केट्स के बारे में। 

1.सरोजिनी नगर (नई दिल्ली)

Advertisment

(नियरेस्ट मेट्रो - एम्स मेट्रो

नयी दिल्ली की यह मार्किट पुरे देश में मशहूर है। इस मार्किट में आपको सर्दी के कपड़ो से लेकर गर्मी के कपड़ो तक सब मिल जायेगा। सारे कपडे, झुमके, जैकेट्स, वर्कट्स, शूज, बैग्स और बहुत सी घर के सामान भी आपको यहाँ आसानी से मिल जाएगी वो भी बहुत बजट में। यदि आप दिल्ली में है तो यहाँ ज़रूर जाएँ।

2.नई मार्केट (कोलकाता)

Advertisment

(नियरेस्ट मेट्रो - एस्प्लेनेड)

कोलकाता की यह मशहूर मार्केट में आपको कपड़े, मेक उप, जूते, इत्यादि सब बहुत ही सस्ते और अच्छे क्वालिटी के होते है। कोलकाता के लोग यहाँ सबसे ज़्यादा भीड़ दुर्गा पूजा के समय करते है। यहाँ खाने को भी बहुत स्ट्रीट फ़ूड होते है।

3.हिल रोड (बांद्रा) 

Advertisment

(नियरेस्ट मेट्रो - डी.एन. नगर)

मुंबई की यह मार्केट आपको देता है बहुत ही सस्ता, सुन्दर और टिकाऊ विकल्प जो की आप खरीद सकते हो। यहाँ झुमके और कान के, बैग्स और जूते काफी सस्ते होते है। मुंबई के काफी लोग यहीं से शॉपिंग करते हैं। 

4.कमर्शियल स्ट्रीट (बैंगलोर)

Advertisment

(नियरेस्ट मेट्रो - एमजी रोड मेट्रो) 

बैंगलोर की बढ़िया मौसम, हेविएस्ट ट्रैफिक और गुलाबी पेड़ के अलावा बेहतरीन जगह है यह मार्केट। यह देश के बड़े बाज़ारो में से एक है। यहाँ आपको सारे ट्रेंडिंग फिट्स आसानी से मिल जाते है। यदि आप बैंगलोर में हैं तो यहाँ ज़रूर जाएँ।

5.हज़रातगंज मार्किट (लखनऊ)

(नियरेस्ट बस स्टॉप - हजरतगंज क्रॉसिंग बस स्टॉप) 

लखनऊ का यह मार्केट, लखनऊवि काम यानि की चिकनकारी के लिए मशहूर है। यहाँ कुर्ते, कुर्तियां,लहंगे सब मिलजाता है।

शॉपिंग सरोजिनी नगर
Advertisment