/hindi/media/media_files/2025/03/22/iWvlayqKY4fn2eODjda7.png)
Photograph: (Freepik)
5 Kitchen Tips That Will Make Work Easier: हाल ही आई फिल्म मिसेज से सभी प्रभावित हुए। सबको ऐसा लगा कि ये हर घर की कहानी है और ऐसा सही भी है। कहीं न कहीं हमारे देश में ज्यादातर महिलाओं का समय किचन में लगता है। खाना खाना हमारी जरूरत है, लेकिन उसे बनाने में लगने वाली मेहनत और समय कहीं थका कर रख देती है और पूरा दिन किचन में ही बीतता है। हालांकि, कुछ आसान और प्रभावी टिप्स को अपनाकर किचन में काम को बहुत आसान और जल्दी किया जा सकता है। इन किचन टिप्स से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि आपके काम में भी कम मेहनत लगती है। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन किचन टिप्स के बारे में।
5 किचन टिप्स जो करेंगे काम आसान
1. कटी हुई सब्जियों को फ्रिज में रखें
कभी-कभी खाना बनाने के लिए हमें पहले से कटी हुई सब्जियों की आवश्यकता होती है। अगर आप चाहें तो एक दिन पहले ही सब्जियों को काटकर एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रख सकते हैं। इससे आपको खाना बनाते समय ज्यादा समय नहीं लगेगा, और आप आसानी से अपनी डिश तैयार कर सकते हैं।
2. स्मार्ट तरीके से मसाले रखें
किचन में मसाले सही तरीके से रखे जाएं तो वे लंबे समय तक ताजे रहे। मसाला रखने के लिए मसालादानी का उपयोग करे , इससे आप सारे मसाले एक साथ रख सकते है और सारे मसाले एक ही जगह मिल जाएंगे। इसके अलावा आप छोटे एयरटाइट कंटेनरों में भी मसाले रख सकते हैं, और उनके ऊपर लेबल लगा सकते हैं ताकि आपको हर बार मसाले खोजने में समय न लगे।
3. इससे प्याज काटते समय आंसु नहीं आएगा
प्याज का इस्तेमाल बहुत सी सब्जियों में होता है। ऐसे में अगर आप भी प्याज काटते समय आंखों में आंसु से परेशान रहते है तो प्याज को छिल कर ठंडे पानी में भिगोकर थोड़े देर के लिए छोड़ दे। प्याज को ठंडे पानी में रखकर काटने से आंसू आने की समस्या कम होगी। ठंडा पानी सल्फ्यूरिक एसिड के प्रभाव को कम करता है। प्याज काटने से पहले उसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख सकते है। इससे प्याज के रसायन कम हो जाते हैं।
4. सब्जियों को इससे काटे
अगर आपको सब्जियों को महीन काटने में समय लगता है तो इससे बचने के लिए किचन में चॉपर रखे। इससे आप अपना काफी समय बचा सकती है। इसके लिए आप इलेक्ट्रिक या धागे वाले चॉपर का इस्तेमाल कर सकती है। वेजिटेबल चॉपर के अंदर शार्प मजबूत ब्लेड होती है, जो सभी सब्जियों को मिनटों में काट सकती हैं। इससे किचन का काम आसान तो होगा ही साथ ही हाथ से स्मेल भी नहीं आएगी। वहीं चोट लगने का खतरा भी नहीं रहेगा।
5. ऐसे तुरंत धुल जायेंगे बर्तन
अगर आपको भी खाना बनाने और खाने के बाद इक्कठा होने वाले बर्तनों को धोने में वक्त लगता है तो इसके लिए बर्तनों को धोने से पहले पानी में भिगोकर छोड़ दे। इसके लिए गरम पानी का उपयोग ज्यादा अच्छा होगा। इससे बर्तनों की चिकनाई ज्यादा जल्दी निकल जाएगी और बर्तन धोना आसान हो जाएगा।