Morning Habits: 5 मॉर्निंग हैबिट्स जो सभी को अपनानी चाहिए

लाइफ़स्टाइल: एक अच्छी सुबह के साथ हमारे एक अच्छे दिन की शुरुआत होती है। अगर सुबह हम स्वस्थ और खुश मिजाज से उठें तो हमारा बाकी का दिन भी अच्छे से गुजरता है। सुबह मन अच्छा रहने से हम पूरा दिन एनर्जी के साथ काम कर सकते हैं और नए-नए आइडियाज भी आते हैं।

author-image
Ria Dey
New Update
Morning Habits (Parade.com).png

5 Morning Habits That You Should Follow (Image Credit:Parade.com)

5Morning Habits That You Should Follow: एक अच्छी सुबह के साथ हमारे एक अच्छे दिन की शुरुआत होती है। शायद आपको पता नहीं होगा पर अगर सुबह हम स्वस्थ और खुश मिजाज से उठें तो हमारा बाकी का दिन भी अच्छे से गुजरता है। सुबह मन अच्छा रहने से हम पूरा दिन एनर्जी के साथ काम कर सकते हैं और नए-नए आइडियाज भी आते हैं।

5 मॉर्निंग हैबिट्स जो सभी को अपनानी चाहिए

1. ध्यान या एक्सरसाइज करें

Advertisment

एक अच्छे दिन की शुरुआत करने के लिए आप सुबह उठकर ध्यान कर सकते हैं। 10 मिनट ध्यान करना पर्याप्त है। इससे हमारे मन को शांति मिलती है और हम किसी भी काम में फोकस कर सकते हैं। या फिर आप चाहें तो कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं जिससे पूरा दिन आपका शरीर एक्टिव रहे और काम करने में भी आसानी हो।

2. टाइम टेबल निर्धारित करें

अगर हम दिन की शुरू होते हैं यह निर्धारित कर लें कि हमें कौन सा काम कब करना है और कौन-कौन सी काम करनी है तो हमारा पूरा दिन बहुत ही सरलता से गुजर जाता है। हमें विचलित होने की जरूरत नहीं पड़ती। इसीलिए सुबह उठकर रोज अपना सभी काम का एक तरीका बना लीजिए। इससे आपका सभी काम भी पूरा होगा और समय पर पूरा होगा।

3. फ़ोन से दूर रहें

हम सभी की एक बुरी आदत है कि सुबह उठकर ही हम फोन देखने लग जाते हैं। हम जब भी फोन देखते हैं तभी हमारे मन में सुबह से ही कुछ ना कुछ चिंता आती रहती हैं। तो सुबह उठकर सबसे पहले आप अपने फोन से दूर रहिए। उसके बदले में कुछ एक्सरसाइज करें सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाएँ।

4. किताब पड़े

Advertisment

अगर आपके पास सुबह समय है तो किताब पढ़ना आपके लिए बहुत ही अच्छा होगा। कोई आत्मकथा पर या जो आपको इंस्पायर करें या फिर कोई धार्मिक बुक करिये जिससे आपके मन को शांति मिले।

5. खिड़कियाँ खोल दें और बिस्तर बनाएं

सुबह उठकर आप सबसे पहले अपने घर की खिड़कियाँ खोल दीजिए। इससे बाहर की ताजी हवा आपके घर में प्रवेश करेगी जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है। उसके बाद आप अपना बिस्तर बना लें। बिस्तर अगर उलझे रहेंगे तो आपको उसे देखकर आलस आएगी। अगर आपका बिस्तर सही से बना रहा तो उसके प्रति आपका नजर नहीं जाएगा।

फोन किताब habits morning