मीठे का अधिक सेवन करने से हो सकती हैं, ये परेशानियां

हैल्थ | लाइफ़स्टाइल : मीठा खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है, पर उन लोगों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए जो आने वाले समय में उनके लिए खतरा बन सकता है इसलिए हर चीज को एक समान मात्रा में खाना चाहिए आईए इस विषय में आज हम इस आर्टिकल में जानते हैं

author-image
B LIPSA RAGHUNATH
New Update
Sugar

Reasons Why Sugar Is Bad For You (image credit - Unsplash)

5ReasonsWhy Sugar Is Bad For You : अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें मीठा खाना बेहद पसंद हैं, तो जल्द ही अपनी इस आदत को समय रहते सुधार लें। नहीं तो आने वाले समय में आपकी हेल्थ को हो सकता हैं भारी नुकसान। मीठा आप बेशक अपने खाने में या चायं में ले परंतु एक हिसाब से। अत्यधिक चीनी या मीठा खाने से आपको कई सारी बीमारियां होने के चांस बढ़ जाते हैँ। खासतौर से 40 उम्र पार करने वाले लोगों को अपना शुगर चेकअप रेगुलर कराते रहना चाहिए। आज इस आर्टिकल में आपको ऐसी कुछ गंभीर बीमारियों के बारे में बताया जाएगा, जो अत्यधिक मीठे का सेवन करने से हो सकती हैँ।

Advertisment

मीठे का अधिक सेवन करने से होता हैं इन बीमारियों का खतरा

डायबिटीज का खतरा

यदि शरीर में शुगर का लेवल सामान्य स्तर से अधिक हो जाता है, तो डायबिटीज या मधुमेह होने के चांस बढ़ जाते हैँ। ऐसे में कम से कम चीनी का सेवन करना चाहिए। डायबिटीज के भी 4 स्तर होते हैँ। ज्याद स्तर पर डायबिटीज होने से जान जाने की संभावना भी होती है।

दिल को होता है खतरा

अपनी डाइट में ज्यादा शुगर का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियां भी होने लगती है। मीठा खाने से शुगर का लेवल बढ़ना, ब्लड का गाढा होना, धमनी का अच्छे से काम न करना आदि दिक्कतें होती है। इसके अलावा स्ट्रोक होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। यदि आप ऐल्कोहल का सेवन करते हैं, तो उसे भी बंद कर देना चाहिए। क्योंकि उसमें भी शुगर होने के कारण कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।

वेट बढ़ना

अधिक मीठे का सेवन करने से शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है। एक रिसर्च के अनुसार अगर आप अपनी डाइट में अधिक लिक्विड पदार्थ पीते हैं, जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। उसे भी वजन तेजी से बढ़ता है। यदि आप भी अधिक कोल्ड-ड्रिंक, जूस आदि का पीना पसंद करते हैं, तो समय रहते इन्हें कम कर लें।

Advertisment

अधिक भूख लगना

अगर किसी को नॉर्मल से ज्यादा भूख लग रही है, तो यह भी ज्यादा मीठा खाने के कारण होने वाली समस्या है। आमतौर पर लोग इसे नज़रअंदाज करते हैं। अपने लेवल से अधिक खाना भी बॉडी को अनहेल्थी बनाने में मदद करता है। इसलिए कम मीठे का सेवन करें। आपकी यह बीमारी कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाएगी।  

दांतों का सड़ना 

अत्यधिक चीनी या मीठा खाने से दांतों में कीडा लगना और सेंसिटिवटी होनी शुरु हो जाती है। दांत इतनी बुरी तरह से सड़ जाते हैं कि उनमें से एक अलग ही प्रकार की महक आने लगती हैँ। साथ ही उनका रंग भी काला होने लगता हैं। ऐसे में समय रहते अपनी इस आदत को बदल देना चाहिए।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन आकांक्षा तिवारी का है।

Advertisment
sugar