/hindi/media/media_files/IAYblo5yOmCssU6ualJi.png)
5 simple ways to reduce stress and stress relief: आज की इस भागती दौड़ती जिंदगी में हर कोई कही न कही तनाव, अवसाद और अनिद्रा का शिकार है। इस तनाव का कारण वर्क प्रेशर से लेकर हमारी निजी समस्याएं है। ये तनाव न सिर्फ हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। इस तनाव को हल्के में लेना लॉन्ग टर्म में हमारे ऊपर बहुत बुरा प्रभाव डाल सकता है। यही कारण है कि लोग अब इस ओर ध्यान दे रहे है। आइए इस आर्टिकल में जानते है इसे कम करने के आसान तरीके।
तनाव दूर करने के 5 आसान तरीके
1. नींद पूरी करना है जरूरी
अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती तो इसका सीधा असर आपकी दिनचर्या पर पड़ता है। नींद पूरी न होने पर मूड खराब और लो एनर्जी जैसी समस्याओं का हम सामना करते है जो तनाव का कारण है। 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद ले, इससे आप पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव महसूस करेंगे।
2. योग–ध्यान या करे व्यायाम
योग और ध्यान तनाव को कम करने के बेहतरीन तरीके हैं। ये मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन को बढ़ाते हैं इससे तनाव की स्थिति में राहत मिलती है। आप व्यायाम भी कर सकते है। ये आपको शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगा।
3. स्क्रीन टाइम को करे कम
आज हम अपना ज्यादा वक्त सोशल मीडिया पे बिताते है। इस कारण हम सामाजिक अलगाव का शिकार हो जाते है। हम दूसरों के जीवन से खुद की तुलना करने लगते है। ये बाद में तनाव का एक बड़ा कारण बन जाता है। इसलिए जरूरी है कि हम कम समय स्क्रीन पे बिताए।
4. करीबियों के साथ या प्रकृति के साथ बिताए समय
अपने व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा सा समय निकाल अपने करीबियों के साथ बिताए। ये इसके अलावा आप ये समय प्रकृति में रहकर भी बीता सकते है। ये आपके तनाव को कम करेगा और खुशी को बढ़ाएगा।
5. सोच को रखे सकारात्मक
अपने विचारों को सकारात्मक दिशा में बदलें। नकारात्मक सोच से तनाव बढ़ता है। इसलिए सकारात्मकता को अपना जरूरी है। सकारात्मक सोच से मानसिक शांति मिलती है, तनाव कम होता है। इससे आप खुशहाल जीवन की ओर एक कदम बढ़ा सकते है।