Advertisment

Social Media: जानिए सोशल मीडिया का व्यक्तित्व पर क्या प्रभाव होता है

सोशल मीडिया लोगो के लाइफ़स्टाइल को ही बदल नहीं रहा बल्कि वो हमारे संबंधों के साथ हमारे मानसिक और पर्सनेलिटी पे भी असर डाल रहा है। सोशल मीडिया हमारे पर्सनेलिटी या व्यक्तित्व पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित करता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
5 ways of how social media affects your personality

Social media effects : सोशल मीडिया का व्यक्तित्व पर प्रभाव (image credit: pinterest)

5 ways of how social media affects your personality: बदलते समय के साथ हमारा लाइफस्टाइल भी बदल रहा है। हमने अपने लाइफस्टाइल में सोशल मीडिया को भी शामिल कर लिया हैं। जो की अब हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया की मदद से हम लोगों से जुड़े रहते है। इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म से हम खुद को और अपने पर्सनेलिटी को लोगों के सामने दर्शाते हैं। इसकी वजह से लोग हमारे लाइफस्टाइल, नेचर और पर्सनेलिटी से परिचित होते है। यह केवल हमारे संबंधों को ही प्रभावित नहीं करता बल्कि मानसिक और पर्सनेलिटी पर भी प्रभाव डालता हैं। तो चलिए जानते है कुछ ऐसे तरीके जिससे सोशल मीडिया हमारे व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। 

Advertisment

5 तरीके जिससे सोशल मीडिया आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करता है

1.टाइम मैनेजमेंट 

आज कल के युवा ही नही बल्कि बड़े भी अपना समय सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यतीत करना ज्यादा पसंद करते हैं। जिसकी वजह से वह अपनी निजी जिंदगी में ध्यान देना भूल जाते हैं उन्हें यह समझना बेहद जरूरी है कि मोबाइल फोन से भी हटकर बाहरी एक दुनिया है। हम अपने महत्वपूर्ण काम छोड़कर सारा टाइम सोशल मीडिया पर बर्बाद कर देते हैं। जिसकी वजह से बहुत से काम पेंडिंग रहे जाते हैं और वह हमारे लिए वर्क प्रेशर बन जाता है। जिसकी वजह से मेंटल स्ट्रेस होना शुरू हो जाता है। इसलिए समय प्रबंध करना बेहद आवश्यक है।

Advertisment

2. लोगों से कनेक्टिविटी 

सोशल मीडिया की मदद से हम दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। यह हमें लोगों से कनेक्टिविटी बना के रखना में बहुत ही मददगार होता है। इसकी मदद से हम लोगों से जुड़े रहते हैं और एक अच्छा रिलेशन बना रहता है। कभी-कभी यह हमारे लिए नकारात्मक भी साबित होता है क्योंकि हम वर्चुअल संबंध बनाते-बनाते रियल रिलेशन को समय देना भूल जाते हैं।

3. जागरूकता 

Advertisment

सोशल मीडिया लोगों में जागरूकता फैलाने का भी काम करता है। समाज में हो रहे विभिन्न मुद्दों के बारे में जानकारी प्रदान करता है और उसके बारे में जागरूक करता है। यह लोगों को एकजुट करने का अहम कार्य करता है। सोशल मीडिया के द्वारा हम अपने अधिकारों के बारे में भी जानते है। लोगों के साथ हो रही गतिविधियों के बारे में खुलकर सोशल मीडिया पर बात कर सकते हैं और उनसे जुड़े लोग का समर्थन प्राप्त करते हैं। 

4. मानसिक स्वास्थ्य 

सोशल मीडिया एक एंटरटेनमेंट का भी माध्यम है। जब भी इंसान थक–हार कर अपने मन को फ्रेश करना चाहता है तो वह सोशल मीडिया पर अपना थोड़ा समय व्यतीत करता है। इसकी वजह से हम अपना मेंटल स्ट्रेस भी दूर कर सकते हैं पर तभी जब हम इसे एक समय प्रबंधन के साथ चलाएं। कभी-कभी यह नकारात्मक भी साबित हो जाता है क्योंकि सोशल मीडिया पर अक्सर लोग साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग का शिकार हो जाते हैं जो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा असर डालता है। जिसकी वजह से उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस भी डाउन हो जाता है। 

Advertisment

5. पर्सनेलिटी डेवलपमेंट 

खुद को लोगों के सामने प्रस्तुत करने के लिए पर्सनैलिटी डेवलप करना बेहद आवश्यक है। सोशल मीडिया के वजह से हम अपने पर्सनालिटी को लोगों के सामने रखते हैं। इसकी मदद से हम अपने स्किल को पहचानते हैं और हमारे अंदर इससे स्किल को सामने लाने का कॉन्फिडेंस आता है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हमें और हमारे स्किल को एक पहचान दिलाता है। सोशल मीडिया एक रोजगार का माध्यम भी है।

Power of Social Media blog Personality Tips
Advertisment