Advertisment

Brain Health: आदतें जो मस्तिष्क की उम्र बढ़ने का कारण बनती हैं

ह्यूमन ब्रेन बहुत अधिक ससेंसिटिव और जटिल है। इसीलिए हमे गलत विचारो को आने से रोकना, खुश रहना और सदैव दिमाग को पॉजिटिव कामों में लगाने के बारे में विचार करना चाहिए। हमे ऐसी आदतें अपनानी चाहिए जिससे दिमाग का विकास हो सके।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Brain Health (freepik)

Image Source: Brain Health (freepik)

Behaviors That Cause Brain Aging: ह्यूमन ब्रेन बहुत अधिक ससेंसिटिव और जटिल है। यह मानव जीवन के सभी पहलुओं को समझने, नियंत्रित करने, और विश्लेषण करने की क्षमता रखता है। यह आपके सभी निर्णयों का केंद्र होता है। इसीलिए हमे अपने दिमाग को सहेज कर रखना चाहिए। गलत विचारो को आने से रोकना, खुश रहना और सदैव दिमाग को पॉजिटिव कामों में लगाने के बारे में विचार करना चाहिए। हमे ऐसी आदतें अपनानी चाहिए जिससे दिमाग का विकास हो सके।

Advertisment

आदतें जो मस्तिष्क की उम्र बढ़ने का कारण बनते हैं

1. खाना स्किप करना 

खाना स्किप करने से ग्लूकोज की कमी हो सकती है, जिससे स्ट्रेस का लेवल बढ़ सकता है जिससे कोन्सेंट्रेशन में कमी हो सकती है और कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। खाना स्किप करने से मूड पर भी असर पड़ सकता है और आपको थकान महसूस हो सकती है। इसलिए, सही समय पर सही प्रकार का आहार लेना दिमागी स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

Advertisment

2. उचित नींद न लेना

उचित नींद न लेना दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है जैसे ध्यान में कमी, याददाश्त पर असर, और निर्णय लेने की क्षमता में कमी की संभावनाएं उत्पन्न हो जाती है। नींद की कमी से चिढ़ापन, थकान और चिंता बढ़ सकती है, जिससे मूड में परिवर्तन हो सकता है। साथ ही इससे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, जैसे कि दिल की बीमारियाँ और डाइबिटीज। इसीलिए सही समय पर सही नींद प्राप्त करना महत्वपूर्ण है ताकि दिमाग और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक से बना रहे।

3. स्मोकिंग/ मदिरा का सेवन

Advertisment

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग का दिमाग पर बुरा प्रभाव हो सकता है और इसे जल्दी बूढ़ा बना सकता है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन और अन्य जहरीले तत्व दिमाग की अच्छे तत्वों जैसे न्यूरॉन को मार देते है जिससे दिमाग की क्षमताएँ कमजोर हो सकती हैं। स्मोकिंग और ड्रिंकिंग दोनो से ही मेमोरी लॉस का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही साथ कॉन्सेंट्रेशन की कमी भी हो सकती है। इन दोनो ही आदतों से अपना बचाव करे जिससे दिमाग और शरीर का संतुलन बना रह पाए।

4. वर्कआउट न करना

अनियमित या कम वर्कआउट के कारण भी दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम अत्यंत महत्वपूर्ण है। व्यायाम से एंडोर्फिन फ्री होता है, जो मूड को सुधारने में मदद करता है और वर्कआउट करने की कमी से यह प्रभावित हो सकता है। एक्सरसाइज करना, कंसंट्रेशन बढ़ाना और स्ट्रेस मैनेजमेंट टूल है।

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

Aging मस्तिष्क
Advertisment