Better Lifestyle: खास बुक्स जो आपको पढ़नी चाहिए एक बेहतर जीवन के लिए

कई लोगों ने कहा कि किताबों से दोस्ती करनी चाहिए क्योंकि इनसे हमे आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है। ये एक इंसान को अच्छे से समझती हैं और प्रकार के सवालों का जवाब दे सकती हैं चाहे वो हमारे जीवन से जुड़े हो या कार्य से।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Mahagatha

Mahagatha book Photograph: (Pinterest )

Books that will make your life better: किताबों से दोस्ती करने के लिए हर कोई कहता है। ये आपकी सारी बातें सुनती हैं समझती हैं और कोई शिकायत नहीं करती हैं। बहुत सी बातें हैं जो आपको किताबें सिखाती हैं जो आपको बाहरी जीवन में कही से किसी और से नहीं सीखने मिलेंगी। किताबें पढ़ने से आपका जान तो बढ़ता ही है इसके साथ ही आपका शब्दकोश भी बढ़ता है, आपके पास अपनी बात कहने के लिए कई सारे शब्द हो जाते हैं। कई सारी किताबों को पढ़ने से आपको जीवन के अनुभव के बारे में पता चलता है जो आपका जीवन आसान बनाती हैं। चलिए देखते हैं कुछ ऐसी किताबें जो आपको एक अनोखा अनुभव देंगी।

Advertisment

खास बुक्स जो आपको पढ़नी चाहिए एक बेहतर जीवन के लिए

1. कसप – मनोहर श्याम जोशी

कसप एक उपन्यास है जिसमें भाषा थोड़ी मिली जूली है हिंदी और पहाड़ी की। यह कहानी है देवदत्त उर्फ़ डी.डी जो कि मुंबई में एक फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना चाहता है और मैत्रेय उर्फ बेबी जो कि मनमौजी, मस्त्मगन लड़की है जिसे किसी से कोई मतलब नहीं है। यह इन दोनों के असफल प्रेम की अद्भुत कहानी है। दोनों मिलते हैं शादी के जन्मासे में और यह से कहानी शुरू होती है। इस किताब में कुमाऊनी समाज से जुड़ी कई चीजों का वर्णन किया है। कसप एक पहाड़ी शब्द है जिसका अर्थ होता है “कौन हुए”। अगर आपको कुछ अलग और नई पढ़ने में रुचि है तो इसे जरूर पढ़ें।

Advertisment

2. अक्टूबर जंक्शन – दिव्य प्रकाश दुबे

दिव्य प्रकाश दुबे जी द्वारा लिखी गई ये किताब बहुत लोगों की पसंदीदा बन चुकी है। यह कहानी है चित्रा जो सेलिब्रिटी बनना चाहती है और सुदीप जो एक यूथ आइकन है। इन दोनों की मुलाक़ात पहली बार होती है बनारस शहर में 10 अक्टूबर 2020 को। इस पूरी कहानी की खास बात यही है कि ये दोनों हर समय नहीं मिलते थे बली साल में केवल एक दिन वो भी अक्टूबर के महीने में मिलते थे। मिलते साथ बैठते, बातें करते, दर्द बांटते। इस किताब की भाषा बहुत ही आसान है जो इसे पढ़ने में आसान बनाती है।

3. पैलेस ऑफ इल्यूजन – चित्रा बैनर्जी

Advertisment

यह उपन्यास द्रौपदी द्वारा निर्देश की गई महाभारत के रूप में लिखी गई है। इसमें द्रौपदी, पांच पांडवों, उनके चचेरे भाई कौरवों और उनके जीवन की कहानी है। इस किताब में द्रौपदी के जन्म से लेकर पूरा कुरुक्षेत्र कन्यूद खत्म होने के बाद तक युधिष्ठिर द्वारा संभाले गए राज पथ का संपूर्ण वर्णन है। इसमें हर पात्र का रिश्ता द्रौपदी के साथ बहुत ही खूबसूरती से बताया गया है चाहे वो पति पत्नी का रिश्ता हो, बहु का हो, श्री कृष्ण की सखी का हो। बहुत सी किताबों में सिर्फ इनके पत्नी वाले पात्र को ही दर्शाया जाता है पर इसमें भगवान श्री कृष्ण और द्रौपदी की दोस्ती को इतना खूबसूरती से दिखाया है, बिना किसी नियम, कोई द्वेष, चाहत, छल कपट की दोस्ती जो मनुष्यों की समझ से परे है। अगर आप महाभारत की कहानी का एक अलग नजरिया पढ़ना चाहते हैं तो इस किताब को जरूर पढ़ें।

4. यार पापा– दिव्य प्रकाश दुबे

इनकी आसान लिखती और दैनिक बोलचाल वाले शब्दों में की गई लिखाई के कारण इनकी किताबें लोगों में बहुत चर्चा में रहती है। ऐसी ही एक किताब है यार पापा। इस कहानी में कई पात्र हैं– मनोज, मिता और गजेंद्र 3 कॉलेज फ्रेंड्स, साशा मनोज की बेटी, और मनोज की बीवी। शुरुआत होती है कहानी की एक झटके के साथ जहां मनोज को किसी का फोन आता है फिर पूरी कहानी फ्लैश बैक में चली जाती है इन 3 दोस्तों की कॉलेज लाइफ में। इस पूरी कहानी में दोस्ती, बाप बेटी में अन बन और उनको जोड़े रखने वाली उनकी मां इन सबका अनोखा वर्णन किया है। अगर आप कुछ अनोखा और रोमांचक पढ़ना चाहते हैं तो इसे जरूर पढ़ सकते हैं।

Advertisment

5. महागाथा – सत्यार्थ नायक

यह किताब ऊपर बताई गई सभी किताबों से एकदम भिन्न है क्योंकि यह कोई उनप्यास नहीं है बल्कि इस किताब में पुराणों की 100 चुनिंदा कहानियां हैं। इसमें ब्रह्मांड कैसा बना से लेकर यह खत्म कैसे होगा इसका विनाश कैसे होगा यह सब लिखा हुआ है। इस किताब में अलग अलग रोचक कहानियां है असुरों, राक्षसों की, देवी देवताओं की, भगवानों की उनके द्वारा किए कार्यों का पूरा वर्णन है। हर कहानी आपको कुछ अलग और अनोखा अनुभव देगी जिससे आपको कुछ न कुछ सीखने को मिलेगा। जिन लोगों का रुझान पौराणिक कथाओं में ज्यादा है उनके लिए तो ये किताब अद्भुत है। इस किताब की भाषा आसान है जिसे कोई भी पढ़ सकता है और शब्दों का प्रयोग बहुत सहजता से किया गया है।

 

महाभारत कहानियां किताब