Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन जरूर घर लेकर आएं यह चीजें

हिंदू धर्म में दीपावली के पांच दिवसीय महोत्सव का पहला दिन होता है। इस दिन को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है, और इसे धन-संपत्ति, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

author-image
Intern
New Update
Dhanteras diwali

(File image)

Bring these things home on Dhanteras:धनतेरस हिंदू धर्म में दीपावली के पांच दिवसीय महोत्सव का पहला दिन होता है। इस दिन को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है, और इसे धन-संपत्ति, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर में कुछ विशेष वस्तुओं को लाने से सौभाग्य, स्वास्थ्य और समृद्धि बढ़ती है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर कौन-कौन सी चीज़ें घर में लेकर आनी चाहिए:

धनतेरस पर घर लेकर आए यह चीज़ें 

1. सोना और चांदीpp

Advertisment

धनतेरस पर सोने और चांदी की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह सिर्फ आर्थिक समृद्धि ही नहीं, बल्कि इसे लक्ष्मी जी का प्रतीक भी माना जाता है। सोना और चांदी खरीदने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इन धातुओं को शुभता और सुरक्षा का प्रतीक माना गया है।

2. धातु के बर्तन

धनतेरस के दिन धातु, विशेष रूप से चांदी, तांबा और पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। यह बर्तन घर की रसोई और पूजा में उपयोग किए जाते हैं और इसे लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा प्राप्त करने का एक माध्यम माना जाता है। तांबे के बर्तन स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं, इसलिए यह व्यावहारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

3. झाड़ू

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में नई झाड़ू लाने से पुराने नेगेटिव एनर्जी और दरिद्रता का नाश होता है और लक्ष्मी जी का वास होता है। झाड़ू को स्वच्छता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे धनतेरस पर खरीदकर घर में रखा जाता है।

4. लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ

Advertisment

धनतेरस के दिन लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियाँ खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन इनकी पूजा की जाती है, जो कि समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक होती है। लक्ष्मी जी को धन की देवी माना जाता है, जबकि गणेश जी को शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए पूजा जाता है।

5 . फिटकरी और नमक

धनतेरस पर फिटकरी और नमक लाना भी शुभ माना जाता है। यह दोनों वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं और घर में सकारात्मकता का संचार करती हैं। इसे घर के कोनों में रखने से वास्तु दोष दूर होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

diwali धनतेरस