Advertisment

इस CEO का पोस्ट 'शून्य उपलब्धियों' पर हुआ वायरल, जानिए क्यों

स्टेसी शैम्पेन की लिंक्डइन पोस्ट ने 2024 में उनके पति की ‘शून्य उपलब्धियां’ पर बहस छेड़ दी। पढ़ें, कैसे यह पोस्ट सामाजिक अपेक्षाओं और व्यक्तिगत संतोष पर सवाल उठाती है।

author-image
Vaishali Garg
New Update
CEO Viral Post on Husband Zero Achievements

Image Credit: Stacey Champagne on LinkedIn

अमेरिका स्थित साइबर सुरक्षा कंपनी की संस्थापक और सीईओ, स्टेसी चैंपेन, ने 2024 में अपने पति की "जीरो" उपलब्धियों को लेकर लिंक्डइन पर एक पोस्ट किया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। इस पोस्ट में स्टेसी ने सामाजिक अपेक्षाओं और व्यक्तिगत संतोष पर विचार साझा किए, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया, लेकिन इसके साथ-साथ आलोचनाएं भी झेलनी पड़ीं।

Advertisment

इस CEO का पोस्ट 'शून्य उपलब्धियों' पर हुआ वायरल, जानिए क्यों

क्या कहा स्टेसी चैंपेन ने?

स्टेसी ने अपने पोस्ट में लिखा, "2024 में मेरी कई पेशेवर उपलब्धियां रहीं। लेकिन मेरे पति, जेसी? कुछ नहीं।" उन्होंने इस पोस्ट में जीवन के पारंपरिक मानकों और उपलब्धियों के दबाव पर सवाल उठाए।

Advertisment

कुछ विचारणीय सवाल उन्होंने उठाए

क्या आप बिना प्रमोशन, अवार्ड्स या सर्टिफिकेशन के एक साल बिता सकते हैं और फिर भी संतोष महसूस कर सकते हैं? क्या आपकी राय किसी सहकर्मी, प्रबंधक या जीवनसाथी के प्रति बदल जाएगी अगर उन्होंने कोई बड़ी उपलब्धि न हासिल की हो?

यह पोस्ट समाज के उन दबावों पर केंद्रित थी, जिनसे खासकर महिलाएं गुजरती हैं। कई लोगों ने इस पर सराहना की, तो कुछ ने इसे उनके पति के प्रयासों को नकारने वाला बताया।

Advertisment

जेसी स्यूटो का जवाब

पोस्ट के बाद आई आलोचनाओं पर स्टेसी के पति जेसी स्यूटो ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि स्टेसी उनके इस गुण की सराहना कर रही थीं कि वह बिना बड़ी उपलब्धियों के भी संतुष्ट रहते हैं।

जेसी ने अपने पोस्ट में लिखा: "मैंने 2024 में व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दिया, जैसे फिटनेस, कुकिंग, और अपने नए कम्युनिकेशन ऑफिसर के रोल में खुद को ढालना। मैं अब तक के जीवन में सबसे ज्यादा संतुष्ट हूं।" उन्होंने मजाकिया लहजे में जोड़ा, "इस साल CISSP सर्टिफिकेशन जरूर ले लूंगा।"

Advertisment

स्टेसी का आखिरी संदेश: आलोचकों को जवाब

स्टेसी ने स्पष्ट किया कि यह बातचीत किसी नाराजगी से प्रेरित नहीं थी, बल्कि आत्मनिरीक्षण से निकली थी। उन्होंने बताया कि यह चर्चा परिवार और दोस्तों के लिए साल के अनुभव साझा करते समय शुरू हुई थी।उनका संदेश था: "आलोचना करने से पहले खुद में झांकें।"

Advertisment