/hindi/media/media_files/2025/02/10/1gRhZaCgNEzoFaP2LS2Z.jpg)
Photograph: (canva)
Do these 5 things after wake up in the morning: आज की इस भागदौड़ वाली जीवन में एक सोने से ही हम खुद को आराम देते है। सुबह के समय सो कर उठने के बाद हम ताजगी का अनुभव करते है और एनर्जेटिक हो जाते है। लेकिन आज की इस बदलती लाइफस्टाइल में कहीं न कहीं हमें सो कर उठने पर भी ताजगी का अहसास नहीं होता। इसका सबसे बड़ा कारण है हमारा सो कर उठने के बाद सही रूटीन न अपनाना। जिससे हमें पूरे दिन थका थका सा महसूस होता है और काम में मन नहीं लग पाता। तो आइए जानते है पूरे दिन फ्रेश रहने के लिए क्या करना चाहिए।
सुबह उठकर फ्रेश रहने के लिए 5 काम
1. सही समय पर उठना है जरूरी
हमारी नींद का हमारी दिनचर्या पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर हम सही समय पर सोते और उठते है तो इससे हमें पूरे दिन ताजगी का एहसास होता है।आपके सुबह की शुरूआत सुबह जल्दी उठने से होनी चाहिए। साथ ही आपकी नींद का पूरा होना भी जरूरी है। पर्याप्त नींद ले और सुबह जल्दी उठे। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
2. स्क्रीन से बचे
सुबह उठने के तुरंत बाद स्क्रीन से बचे। सुबह उठकर कम से कम 1 घंटे तक फोन से दूर रहे। इससे सीधे आपके दिमाग पे असर होता है और आंखों को भी नुकसान होता है। सुबह स्क्रीन देखने से पूरे दिन सर भारी रह सकता है साथ सर दर्द भी हो सकता है। सुबह उठकर मेडिटेशन कर सकते है। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे और एकाग्रता के साथ काम कर पाएंगे।
3. योग और व्यायाम करे
सुबह उठकर योग या व्यायाम करने से आपका दिन अच्छा जाएगा। इससे आप पूरे दिन एक्टिव–एनर्जेटिक रहेंगे और खुद में अच्छा महसूस करेंगे। ये आपके स्वस्थ रखने में भी लाभकारी होगा। सुबह उठकर हेवी एक्सरसाइज करने से भी बचे। इससे आप पूरे दिन थका हुआ महसूस कर सकते है।
4. पेट रखे साफ
अगर सुबह आपका पेट साफ नहीं होता तो आप पूरे दिन फ्रेश महसूस नहीं करते। इसलिए सुबह पेट साफ रखे। इसके लिए आप सुबह गुनगुना पानी पी सकते है। ये आपके हाजमा बनाए रखेगा साथ ही आपको इससे हल्का महसूस होगा।
5. हेल्थी नाश्ता करे
सुबह उठ के हेल्थी नाश्ता करे। इसके लिए हल्का नाश्ता चुने। इसमें आप हेल्थी नाश्ते के लिए ओट्स, अंडे, फल, साबुत अनाज की रोटी, या दही और नट्स जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं । सुबह का नाश्ता स्किप करने से बचे। ये आपके सेहत के लिए भी हानिकारक है।