Working Women: एक वर्किंग वूमेन कैसे करे दिन की शुरुआत, जाने कुछ आसान तरीके

एक कामकाजी महिला का जीवन भागदौड़ से भरा होता है। सुबह घर के काम से लेकर ऑफिस के काम तक सबकुछ बहुत हेक्टिक हो सकता है। ऐसे में इस व्यस्त दिन के लिए सुबह से तैयार रहना जरूरी है।

author-image
Simran Kumari
New Update
working women time management

How can a working women start her morning: आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में एक वर्किंग वूमेन के लिए घर के साथ बाहर के काम की जिम्मेदारियां संभालना पूरे दिन को हेक्टिक बनाता है, ऐसे में उन्हें खुद के लिए टाइम ही नहीं मिल पाता और स्ट्रेस बढ़ता है। इस हेक्टिक शेड्यूल के लिए पूरे दिन एक्टिव रहना बहुत मुश्किल हो जाता है और थकान बढ़ जाती है। एक कामकाजी महिला को ऐसे में अपने सुबह की शुरुआत बेहतरीन तरीके से करनी चाहिए ताकि वो पूरे दिन फ्रेश और एक्टिव रहे। आइए जानते है कैसे एक कामकाजी महिला अपने सुबह की शुरुआत करे।

Advertisment

एक वर्किंग वूमेन कैसे करे दिन की शुरुआत, जाने  आसान तरीके

1.जल्दी उठकर खुद को समय दे

सुबह जल्दी उठना आपके दिन की शुरुआत को बेहतर बनाएगा और आपको खुद के लिए थोड़ा सा समय मिल पाएगा। इस समय में योग या मेडिटेशन करे। थोड़ी देर हल्की एक्सरसाइज भी कर सकते है। इससे आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे। इसके बाद अपनी आगे की दिनचर्या शुरू करे।

Advertisment

2. हेल्दी ब्रेकफास्ट करे

चाहे सुबह जितना भी काम हो सुबह का नाश्ता कभी मिस न करे। सुबह कुछ अच्छा और पोषणयुक्त नाश्ता करे। सुबह भारी नाश्ता करने से भी बचे, इससे आलस बढ़ता है और नींद आती है। कुछ हल्का ओट्स या पोहे जैसा नाश्ता आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और जल्दी बन भी जाता है।

3. टू डू लिस्ट बनाए

Advertisment

सुबह उठकर टू डू लिस्ट बनाना आपके पूरे दिन को व्यवस्थित कर सकता है। ऐसे में आपको पता रहता है कि कब कौन सा काम करना है। जिससे इस प्लानिंग के कारण आप स्ट्रेस फ्री रहते है। कुछ चीजों जैसे क्या पहनना है, या सुबह नाश्ते में क्या बनाना है की तैयारी रात में ही करना सुबह के भागदौड़ से राहत दिला सकता है।

4.पॉजिटिव थॉट्स रखे मन में 

सुबह सुबह कुछ नेगेटिव बातों को मन में रखने से पूरे दिन भी बात मन में रहती है। ऐसे में सुबह सुबह कुछ अच्छा पढ़ने या सुनने की कोशिश करे। आप चाहे तो कुछ देर के भागवत गीता या कुछ मोटिवेशनल सुन या पढ़ सकते है।  

Advertisment

5. सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी रखे

अगर सुबह सुबह आप फोन और सोशल मीडिया से दूर रहे तो आपकी सुबह और बेहतर हो सकती है क्योंकि इससे आपका कुछ समय भी बचेगा और आपकी आंखें सुबह से थकान नहीं महसूस करेंगे।



working women morning