Summer Tips: गर्मियों में इन 5 तरीकों से रखे घर को ठंडा, एसी की जरूरत कम होगी

गर्मियों में अक्सर घर गर्म होने के कारण उमस लगती है ऐसे में घर में रहना मुश्किल हो जाता है। जिसके लिए एसी का उपयोग करने लगते है। ये उपकरण हीट भी छोड़ते है जो घर के तापमान को भी बढ़ा देते है। ऐसे में आप कुछ तरीके अपना कर घर को ठंडा रख सकते है।

author-image
Simran Kumari
New Update
cool house

Photograph: (freepik)

Keep your house cool in summer with these 5 methods:गर्मियों के मौसम में जैसे जैसे तापमान बढ़ता चला जाता है वैसे ही वातावरण भी गर्म होने लगता है। ऐसे में बाहर निकलने के कारण हमें हीटस्ट्रोक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम घर पर रहना पसन्द करने लगते है। लेकिन गर्मियों में अक्सर घर भी गर्म हो जाता है। बाहर की धूप और गर्म हवाओं के वजह से घर का तापमान बढ़ता ही जाता है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें घर पर भी चैन नहीं मिलता। इससे बचने के लिए लोग घर में एसी या कूलर का सहारा लेते है। लेकिन घर के हर कोने में एसी लगाना बहुत ही महंगा पड़ सकता है, साथ ही एसी की हवा भी फायदेमंद नहीं होती। ऐसे में यहां आपको कुछ प्राकृतिक तरीके बताए गए है, जिसकी मदद से आप अपने घर को ठंडा बनाए रख सकते है, आइए जानते हैं।

गर्मियों में ठंडा रखने के 5 उपाय

1. घर में पर्दे लगाएं

Advertisment

घर के खिड़की दरवाजों में पर्दे लगाए इससे बाहर से आने वाली धूप और हवा घर के अन्दर प्रवेश नहीं कर पाएगी और घर का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पाएगा। खिड़की दरवाजे के उपर छाया के लिए कुछ लगाए। जिससे धूप घर में प्रवेश न कर पाए। इसके लिए कॉटन के पर्दे अच्छा विकल्प हो सकते है। मोटे पर्दे ही लगाए।

2. घर में पौधे लगाएं

गर्मियों घर का तापमान बैलेंस करने के लिए घर के अंदर और बाहर पौधे लगाए। गर्मी में घर में पौधे लगाने से कमरे का तापमान कम हो जाता है साथ ही हवा भी शुद्ध होती है और घर को एक ताज़ा और सुंदर रूप मिलता है। इससे घर में ठंडक बनी रहेगी। इसमें एलोवेरा, तुलसी, स्नेक प्लांट, अरेका पाम और फर्न जैसे पौधे लगा सकते है। ये पौधे हवा को साफ करते हैं और तापमान को कम करने में भी मदद करते हैं।

3. छत पर पानी डालें

गर्मियों में छत पर पानी छिड़के। इससे घर ठंडा रहेगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी वाष्पित होने के लिए छत से गर्मी लेता है, जिससे छत और घर दोनों का तापमान कम हो जाता है। जिससे घर के अंदर भी गर्मी कम महसूस होती है। छत पर पानी डालने से 2 से 3 डिग्री तक टेंपरेचर कम हो सकता है।

4. इलेक्ट्रिक चीजें कम उपयोग करें

Advertisment

अगर आप गर्मियों में दिन के समय घर की लाइट जला कर रखते है तो इससे निकलने वाली हीट से घर और कमरे का तापमान बढ़ सकता है। इसके अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज भी हीट छोड़ते है जो हमारे घर के तापमान को बढ़ा सकते है। इसलिए जब जरूरत हो तभी इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज का इस्तेमाल करे। ट्यूबलाइट की जगह एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करे, इससे घर ठंडा बना रहेगा। हॉल या डाइनिंग एरिया में एग्जॉस्ट फैन लगाए।

5. हमेशा खिड़की न खोलें

अगर आप दिनभर घर की खिड़कियां खुली या बंद रखते है तो तापमान बढ़ रहेगा। ऐसे में दोपहर के समय खिड़की बंद रखे ताकि गर्म हवा घर में प्रवेश न करे। सुबह और शाम के समय ही खिड़की खोले। इस वक्त हवाएं ठंडी रहती है, इसलिए तापमान नहीं बढ़ेगा और घर ठंडा रहेगा।

House Summer